• कंपनी 2030 तक उतारेगी 26 मॉडल, 15.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी Hyundai
• Hyundai ने 2027 से 2.5 लाख SUV बिक्री का लक्ष्य तय किया
• Creta की बादशाहत बचाने की तैयारी, Hyundai ने Bayon के साथ बनाया बड़ा प्लान
• पेट्रोल-CNG में आएगी Hyundai Bayon, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं मिलेगा
HYUNDAI मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई SUV Hyundai Bayon को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। Hyundai ने भारतीय SUV बाजार में बड़ा दांव खेलते हुए Creta और नई Bayon के दम पर अपनी बादशाहत मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी का लक्ष्य 2027 से दोनों SUVs की संयुक्त बिक्री को हर साल 2.5 लाख यूनिट तक पहुंचाना है। Bayon के आने से SUV बाजार में मुकाबला और तेज होने की संभावना है। कंपनी 2030 तक 26 नए मॉडल उतारेगी और भारत में 16.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसे कुल सात वेरिएंट HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में लेकर आया गया है।
भारतीय SUV बाजार में अपनी बादशाहत मजबूत करने के लिए Hyundai Motor India ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी की योजना 2027 से Creta और नई Bayon को मिलाकर हर साल कम से कम 2.5 लाख गाड़ियां बेचने की है। Hyundai के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग को उम्मीद है कि दो मॉडल की रणनीति से मिड-साइज SUV सेगमेंट में उसकी पकड़ मजबूत होगी। Hyundai Bayon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इसे Venue और Creta के बीच पोजिशन किया गया है।
कंपनी Bayon को पेट्रोल और CNG विकल्पों में पेश करेगी, जबकि डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं लाए जाएंगे। Bayon का उत्पादन चेन्नई प्लांट में होगा। कंपनी 2030 के अंत तक 26 मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है, जबकि उसकी दक्षिण कोरियाई पैरेंट कंपनी ने 2032 तक भारत में 15.5 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।
Hyundai अब तक मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुख्य रूप से Creta पर निर्भर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि Bayon के आने से वह नए ग्राहकों तक पहुंच सकेगी और बिक्री बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। पिछले वित्त वर्ष में 4 से 4.4 मीटर लंबाई वाली SUV और MPV श्रेणी में करीब 9 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी।
Bayon से कंपनी की कोशिश नए ग्राहकों को आकर्षित करने की है, न कि Creta खरीदने वाले ग्राहकों को अपने ही दूसरे मॉडल की ओर स्थानांतरित करने की। हालांकि, मिड-साइज SUV बाजार में मुकाबला पहले से काफी कड़ा है।
Hyundai Bayon को केवल पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ पेश करेगी। कंपनी डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं लाएगी। Bayon का उत्पादन चेन्नई स्थित Hyundai प्लांट में किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा, खासकर Venue का उत्पादन पुणे स्थानांतरित किए जाने के बाद।
