हवा से बिजली बनाने में भारत की बड़ी छलांग, Adani ने बनाया देश का सबसे लंबा टरबाइन ब्लेड

हवा से बिजली बनाने में भारत की बड़ी छलांग, Adani ने बनाया देश का सबसे लंबा टरबाइन ब्लेड

भारत में बनी 91.2 मीटर लंबी Wind Turbine Blade, दुनिया में मचेगी धूम

91.2 मीटर लंबा ब्लेड और 185 मीटर का रोटर, Adani ने Wind Energy में रचा इतिहास

Adani ने Mundra में शुरू किया बड़ा उत्पादन, तीन फुटबॉल मैदान से भी बड़ा टरबाइन का दायरा

Renewable Energy में Adani का बड़ा दांव, 140 मीटर ऊंचे हब वाली टरबाइन तैयार

भारत में Renewable Energy के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। Adani Group की कंपनी Adani New Industries Limited (ANIL) ने गुजरात के Mundra स्थित अपने प्लांट में 91.2 मीटर लंबी Wind Turbine Blade का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे लंबा विंड टरबाइन ब्लेड है। इसके साथ ही कंपनी को अपने नए 5MW Wind Turbine Platform के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। इससे बड़े पैमाने पर उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है।

Adani की नई MWL185-5.0 MW टरबाइन को खासतौर पर बड़े आकार के ब्लेड के साथ विकसित किया गया है। इसका रोटर डायमीटर 185 मीटर है, जिसे कंपनी भारत में सबसे बड़ा बता रही है। इसकी हब हाइट 140 मीटर रखी गई है। इस टरबाइन का कुल स्वेप्ट एरिया करीब 26,600 वर्ग मीटर है। यह साढ़े तीन से ज्यादा मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है। बड़े रोटर का फायदा यह होगा कि टरबाइन ज्यादा हवा को अपने दायरे में लेकर बिजली उत्पादन कर सकेगी। खास बात यह है कि कम और मध्यम हवा की रफ्तार वाले इलाकों में भी इससे बेहतर ऊर्जा उत्पादन की उम्मीद है।

Adani Wind के नए MWL185-5.0 MW प्लेटफॉर्म को जर्मनी की स्वतंत्र संस्था WindGuard Certification GmbH ने प्रमाणित किया है। Mundra में प्रोटोटाइप की टेस्टिंग के बाद यह मंजूरी मिली है।

इस टरबाइन को जर्मन टेक्नोलॉजी कंपनी W2E (Wind to Energy) के साथ मिलकर विकसित किया गया है। सर्टिफिकेशन में अंतरराष्ट्रीय IEC 61400 मानकों के अनुरूप डिजाइन, परीक्षण और निर्माण की पुष्टि की गई है। अब कंपनी इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू कर सकती है।

Adani Wind पहले से ही Mundra में 78.6 मीटर और 80.5 मीटर लंबे ब्लेड का निर्माण कर रही है। अब 91.2 मीटर के नए ब्लेड के साथ कंपनी ने अपनी तकनीकी क्षमता का विस्तार किया है।

कंपनी के मुताबिक, उसका MWL160-5.2 MW टरबाइन प्लेटफॉर्म गुजरात के Khavda में 2GW इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार कर चुका है। यह भारत के ALMM-Wind में सूचीबद्ध उच्च क्षमता वाले ऑनशोर विंड टरबाइनों में शामिल है।

Adani Wind के अनुसार, कंपनी के पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सूची में तीन टरबाइन प्लेटफॉर्म हैं। वहीं, Adani Group से बाहर के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों से मिले उसके कुल ऑर्डर भी 1GW से अधिक हो चुके हैं। 91.2 मीटर के विशाल ब्लेड और 5MW टरबाइन प्लेटफॉर्म के साथ Adani Wind ने भारत के स्वदेशी पवन ऊर्जा उपकरण निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी की है।