नई दिल्ली। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं या कम बजट में AI फीचर्स और दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो iQOO का नया Z11 Lite 5G आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी।
AI से होगा पढ़ाई और कंटेंट क्रिएशन आसान
iQOO Z11 Lite 5G को खासतौर पर छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist और AI Screen Translation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनकी मदद से नोट्स तैयार करना, असाइनमेंट लिखना, रिकॉर्डेड लेक्चर को टेक्स्ट में बदलना, कंटेंट का सार निकालना और ट्रांसलेशन जैसे काम आसान हो जाएंगे।
1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट की सबसे ब्राइट डिस्प्ले
फोन में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। साथ ही TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलने से लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा। फोन में 200% वॉल्यूम मोड भी दिया गया है, जिससे ऑनलाइन क्लास, वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
MediaTek Dimensity 6300 देगा स्मूथ परफॉर्मेंस
iQOO Z11 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। फोन में 6GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज और 6GB एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी मिलता है।
50MP Sony कैमरा और AI फोटो टूल्स
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP Sony मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ Super Night Mode, Portrait Mode, AI Photo Enhance, AI UHD और AI Document जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे फोटो के साथ-साथ नोट्स और डॉक्युमेंट स्कैन करना भी आसान होगा।
6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6500mAh BlueVolt बैटरी है। कंपनी के मुताबिक 44W FlashCharge की मदद से फोन सिर्फ 38 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा 5-Year Battery Health, Reverse Charging और Battery Life Extender जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
धूल-पानी से भी रहेगा सुरक्षित
फोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, Military-Grade Durability, Swiss SGS Five-Star Drop Resistance और AirSpring प्रोटेक्टिव केस जैसी सुरक्षा भी मिलती है।
कीमत और उपलब्धता
| वेरिएंट | लॉन्च कीमत | ऑफर के बाद प्रभावी कीमत |
|---|---|---|
| 4GB + 128GB | ₹19,499 | ₹17,999 |
| 6GB + 128GB | ₹21,499 | ₹19,999 |
| 6GB + 256GB | ₹24,499 | ₹22,999 |
फोन Midnight Blue और Solar Flame रंगों में उपलब्ध होगा।
इन ऑफर्स का मिलेगा फायदा
- SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट
- 3 महीने तक No Cost EMI
- बिक्री 30 जुलाई, दोपहर 12 बजे से iQOO e-Store, Amazon, vivo Exclusive Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
