Electron CineLux से घर में थिएटर का मस्त मजा! पोर्टेबल प्रोजेक्टर ने स्मार्ट टीवी को दी चुनौती
न टीवी, न बड़ी स्क्रीन का झंझट! जेब में रखिए और कहीं भी सिनेमा देखिए
• बैग से निकालिए, दीवार पर लगाइए और फिल्म शुरू! स्मार्ट प्रोजेक्टर का नया जलवा
Netflix, Google TV और बड़ी स्क्रीन! प्रोजेक्टर बन रहे घरों का नया एंटरटेनमेंट किंग
शहरी घरों में मनोरंजन का तरीका तेजी से बदल रहा है। बड़े स्मार्ट टीवी की जगह अब पोर्टेबल प्रोजेक्टर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कम जगह में बड़ी स्क्रीन का अनुभव देने वाले ये डिवाइस होम एंटरटेनमेंट की नई पहचान बन रहे हैं। महंगे और बड़े टीवी रखने के लिए घर में पर्याप्त जगह जरूरी होती है। पोर्टेबल प्रोजेक्टर इस परेशानी को दूर करते हैं। इससे दीवार पर आसानी से 100 से 200 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है। Electron CineLux में 4K रेजोल्यूशन मिलेगा। यह एक प्लैगशिप प्रोजेक्टर है, जिसमें बेहतरीन साउंड, कई कनेक्टविटी पोर्ट्स आदि मिलते हैं। इस प्रोजेक्टर से दीवार पर 300 इंच की स्क्रीन तैयार होगी। भारत में इस प्रोजेक्टर की कीमत 4.49 लाख रुपये रखी गई है।
XElectron CineLux 4K में 4K Ultra HD (2160p) रेजोल्यूशन की सुविधा मिलेगी. इसमें 4,000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस दिया है, जो आपको एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी इससे घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। फिल्म, क्रिकेट और गेमिंग देखने का मजा भी कई गुना बढ़ सकता है। XElectron CineLux 4K में 10K फुल फ्रीक्वेंसी स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS डिकोडिंग की सुविधा मिलती है। दोनों स्पीकर मिलकर 20W तक तक का आउटपुट देने का काम करते हैं। XElectron CineLux 4K को भारत में 4,49,990 रुपये में लॉन्च किया है। इससे पहले अक्टूबर में भारत में दो नए सस्ते प्रोजेक्टर लॉन्च हुए हैं, जिनके नाम JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO लॉन्च हुए थे।
आधुनिक प्रोजेक्टर में ऑटो फोकस तकनीक दी गई है। यह तस्वीर को अपने आप स्पष्ट बनाने में मदद करती है। वहीं ऑटो कीस्टोन करेक्शन स्क्रीन को सही आकार में व्यवस्थित करने का काम करता है। पोर्टेबल डिजाइन के कारण इन प्रोजेक्टर को छत, बालकनी या खुले स्थान पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ खुले में फिल्म देखने का अनुभव खास बन सकता है। कुछ प्रीमियम मॉडल में Harman Kardon जैसे ब्रांड के ऑडियो सिस्टम मिलते हैं। बेहतर स्पीकर फिल्म और गेमिंग के अनुभव को अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।
XGIMI और BenQ जैसे कुछ दूसरे ब्रैंड भी पोर्टेबल और प्रीमियम प्रोजेक्टर बाजार में नए विकल्प पेश कर रहे हैं। पोर्टेबल प्रोजेक्टर घरों में मनोरंजन की नई संभावनाएं खोल रहे हैं। हालांकि दिन की रोशनी, दीवार की गुणवत्ता और ब्राइटनेस जैसी सीमाएं अभी भी चुनौती हैं।
