• Kodak का बड़ा दांव! 24 से 75 इंच तक TV की लंबी रेंज, 6,999 रुपये से 59,499 रुपये तक में लॉन्च
• TV के साथ कार-बाइक जीतने का मौका! Kodak ने लॉन्च किया Grand Lucky Draw
• 55-inch Mini-QD 4K ₹34,999 में लॉन्च, 50 इंच की कीमत में 55 इंच का TV
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026: इस फेस्टिव सीजन टीवी खरीदने वालों के लिए Kodak TV ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी टीवी रेंज पेश की है, जिसमें HD Ready से लेकर Full HD, QLED और Mini-QD 4K TV शामिल हैं। Flipkart पर फेस्टिव ऑफर्स के तहत Kodak TV की कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी ने 55 इंच Mini-QD 4K TV ₹34,999 और 65 इंच JioTele OS TV 42,499 रुपये में पेश किया है।
फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए Super Plastronics Pvt. Ltd. (SPPL) ने Flipkart Big Billion Days के दौरान Grand Lucky Draw Contest भी शुरू किया है। इसमें पात्र Kodak, Thomson और Blaupunkt TV खरीदने वाले ग्राहकों को Tata Punch, Honda Activa और स्मार्ट LED TV जीतने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता Big Billion Days के शुरुआती 10 दिनों तक चलेगी और रोजाना एक विजेता चुना जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 8,499 रुपये का कार्ट वैल्यू जरूरी है। Flipkart Big Billion Days की अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से और सभी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Axis और ICICI कार्ड पर अतिरिक्त 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Kodak की नई रेंज में सबसे खास 55 इंच Mini-QD 4K TV है। इसमें Mini LED बैकलाइटिंग, 1.1 अरब कलर्स, Dolby Vision, Dolby Atmos, 550 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Google TV, Google Assistant और इन-बिल्ट Chromecast भी मिलता है। दमदार साउंड के लिए 80W क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे 50 इंच TV की कीमत के आसपास 55 इंच का अपग्रेड देने के लिए पेश किया गया है।
कंपनी ने JioTele OS वाला 65 इंच QLED TV भी उतारा है, जिसकी कीमत 42,499 रुपये है। इसमें QLED 4K डिस्प्ले, HDR, 300 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल, JioGames, मल्टीलिंगुअल वॉयस रिमोट और OTT शॉर्टकट की दिए गए हैं। वहीं Coolita 3.0 Linux प्लेटफॉर्म वाले QLED TV अब 24, 32, 40, 43 और 50 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। इनमें JioHotstar, YouTube, Prime Video, SonyLIV और ZEE5 जैसे ऐप्स मिलते हैं। Kodak ने 40 और 43 इंच Full HD Smart TV भी पेश किए हैं। इनमें Full HD LED डिस्प्ले, A+ Grade पैनल, 300 निट्स ब्राइटनेस, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 36W स्टीरियो साउंड दिया गया है। Flipkart पर Kodak TV की फेस्टिव कीमतें 6,999 से शुरू होकर 59,499 रुपये तक जाती हैं।
