सड़कों पर राज करेगी महिंद्रा की Scorpio Lifestyler, 19.79 लाख से कम कीमत, अप्रैल 2027 तक लॉन्च

सड़कों पर राज करेगी महिंद्रा की Scorpio Lifestyler, 19.79 लाख से कम कीमत, अप्रैल 2027 तक लॉन्च

नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित लाइफस्टाइल पिकअप Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इसे अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखी जाएगी। खास बात यह है कि यह कीमत Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross से काफी कम होगी, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये से ऊपर से शुरू होती हैं।
Scorpio Lifestyler को 2023 में दिखाए गए Global Pik Up कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है। यह Scorpio N वाले ही बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित है। डबल-कैब डिजाइन वाली यह पिकअप मजबूत ऑफ-रोड क्षमता के साथ प्रीमियम फीचर्स का मिश्रण पेश करेगी।
आगे से Scorpio Lifestyler काफी मस्कुलर नजर आती है। इसमें ऊंचे LED हेडलैंप, L-शेप DRL, चौड़ी हनीकॉम्ब ग्रिल और बोनट के किनारे Scorpio नाम दिया गया है। नीचे मजबूत स्किड प्लेट पर Mahindra की ब्रांडिंग है। वर्टिकल LED फॉग लैंप इसे और ज्यादा रफ-टफ लुक देते हैं।
साइड में डबल-कैब बॉडी, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, मोटी साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स और अलग डिजाइन वाली बेल्टलाइन मिलती है। पीछे C-शेप DRL वाले वर्टिकल LED टेललैंप और बड़े अक्षरों में Mahindra लिखा गया है।
कंपनी इसे Valley, Reef और Trail नाम की तीन एडिशन में पेश करेगी। इनका डिजाइन क्रमशः पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान से प्रेरित होगा। इनके साथ अलग रंग, डेकल और एक्सेसरीज भी मिलेंगी। बाहर से भले ही यह रफ-टफ पिकअप हो, लेकिन केबिन काफी प्रीमियम रखा गया है। डैशबोर्ड पर बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन दिया गया है। इसके नीचे क्लाइमेट कंट्रोल और फिजिकल बटन मिलते हैं। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिलेगा। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और अलग-अलग टेरेन मोड जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है।