11.45 लाख में Mahindra BE6 Sporteq लॉन्च, गेमिंग और कराओके स्क्रीन से फुल एंटरटेनमेंट

11.45 लाख में Mahindra BE6 Sporteq लॉन्च, गेमिंग और कराओके स्क्रीन से फुल एंटरटेनमेंट

बैटरी 0% फिर भी 13km चलेगी! Mahindra BE6 Sporteq में आया Revive SOS फीचर

नई दिल्ली। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए BE6 Sporteq को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, BaaS के साथ) है। बिना BaaS के इसकी शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये है। कंपनी ने इसके साथ Launch Edition और Sporteq Four जैसे स्पेशल एडिशन भी पेश किए हैं। इस स्क्रीन पर गेम खेले जा सकते हैं।  कराओके यानी गाने के साथ गाने की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है।  सफर के दौरान आगे बैठा पैसेंजर इस स्क्रीन का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कर सकता है।  यह स्क्रीन कार की बाकी स्क्रीन से अलग है, इसलिए इसे खासतौर पर पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए समझा जा सकता है।

नई BE6 Sporteq सिर्फ नए रंग और लुक तक सीमित नहीं है। महिंद्रा ने इसमें नई टेक्नोलॉजी, बदला हुआ डैशबोर्ड और तीन-स्क्रीन सेटअप दिया है। इसमें आगे बैठे पैसेंजर के लिए भी अलग स्क्रीन है। BE6 Sporteq को कुल 12 रंगों में पेश किया गया है। इनमें चार नए रंग Rosso Impulso, Ruby Velvet, Graphite Storm और Firestorm Orange Satin शामिल हैं। इसे ONE, TWO, THREE, THREE+, FOUR, FE, FE FOUR और Launch Edition समेत आठ वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Launch Edition में नया पेंट और खास बैजिंग दी गई है। पीछे BE6 नाम के साथ Launch Edition बैज मिलता है। इसमें टेलगेट पर रियर लाइट के जरिए मैसेज दिखाने की सुविधा भी है। ड्राइवर अपनी पसंद का मैसेज पीछे चलती कार पर दिखा सकता है। कंपनी ने इसके साथ Freedom Edition भी पेश किया है, जिसमें अलग Orange पेंट स्कीम दी गई है।

BE6 Sporteq के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव तीन-स्क्रीन सेटअप है। ड्राइवर और सेंटर स्क्रीन के अलावा आगे बैठे पैसेंजर के लिए भी स्क्रीन दी गई है।

इस SUV का सबसे खास फीचर Revive SOS है। महिंद्रा के मुताबिक अगर बैटरी 0 प्रतिशत तक पहुंच जाती है, तो यह फीचर कार को इतनी अतिरिक्त ऊर्जा दे सकता है कि वह करीब 13 किलोमीटर तक चलकर नजदीकी चार्जर तक पहुंच सके। कंपनी का कहना है कि बैटरी की पूरी लाइफ में इस सुविधा का इस्तेमाल पांच बार तक किया जा सकता है। BE6 Sporteq में मौजूदा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन बरकरार रखा गया है। इसमें 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। 79kWh बैटरी वाला मॉडल रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 286hp की ताकत और 380Nm टॉर्क देता है। अब इसमें 70kWh बैटरी पैक का नया विकल्प भी जोड़ा गया है