मारुति ने रिकॉर्ड 4.47 लाख गाड़ियां विदेश भेजीं, 5-6 साल में 7 नई SUV उतारेगी मारुति
मारुति का ‘नेक्स्ट मिलियन’ मिशन शुरू, अब कंपनी की नजर अगले 10 लाख वाहनों की बिक्री
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki India Limited ने अपनी रफ्तार और तेज करने का बड़ा प्लान सामने रखा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 24.22 लाख वाहन बेचे और 4.47 लाख वाहनों का अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात किया। अब कंपनी की नजर अगले 10 लाख वाहनों की बिक्री के मुकाम पर है।
मारुति सुजुकी ने 8 अगस्त 2026 को ‘द नेक्स्ट मिलियन, न्यू मोमेंटम’ थीम के साथ वार्षिक इंटीग्रेटेड रिपोर्ट जारी की। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा 24.22 लाख गाड़ियां बेचींवित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी ने 5 लाख वाहनों की अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग क्षमता जोड़ी है। अगले 5-6 साल में 7 नई SUV पेश करने की कंपनी की योजना है। लगातार तीसरे साल 20 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री के बाद कंपनी अब अगले 10 लाख वाहनों की बिक्री का मुकाम हासिल करने की तैयारी में है।कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 में 5 लाख यूनिट की अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग क्षमता जोड़ी गई है। आने वाले समय में कंपनी पहले से ज्यादा कारें बना सकेगी। मारुति सुजुकी के बोर्ड ने पहले चरण में चार बायोगैस प्लांट लगाने को मंजूरी दी है। इन पर 561 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि GST सुधारों से ऑटो उद्योग समेत अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को नई गति मिली है। कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2030-31 तक भारत का कार बाजार 61 से 63 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है। साथ ही छोटी कारों के बाजार में भी आने वाले वर्षों में तेज वृद्धि की उम्मीद है। मारुति लगातार तीसरे साल 20 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब कंपनी को भरोसा है कि वह अपने अगले 10 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य उम्मीद से पहले हासिल कर सकती है।
