• पहली सालगिरह पर Maruti Victoris का खास तोहफा, 22,990 खर्च करते ही बदल जाएगा Victoris का अंदाज! Aurum Edition में मिलेंगी खास एक्सेसरीज
Maruti की इस SUV ने पहले साल में मचाया धमाल, 1.47 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
कॉपर डिटेलिंग और क्रोम का जलवा! Shahid Kapoor के अंदाज में Maruti Victoris का नया अवतार
नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय SUV Victoris की पहली सालगिरह पर इसका खास Aurum Edition पेश किया है। इस स्पेशल एडिशन में SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाने के लिए कॉपर कलर की डिटेलिंग, क्रोम एक्सेसरीज और केबिन में अतिरिक्त सुरक्षा मैट दिए गए हैं। इसकी एक्सेसरी किट की कीमत ₹22,990 है और यह Strong Hybrid वेरिएंट पर आधारित है। Victoris की एक्स-शोरूम कीमतें ₹10.50 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती हैं। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी वाला हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जिसकी संयुक्त पावर करीब 116 hp है। । नए एडिशन में कॉपर कलर के इंसर्ट, क्रोम एक्सेसरीज, 3D केबिन मैट और 3D बूट मैट जैसे बदलाव किए, लॉन्च के पहले साल में इसकी कुल 1,47,602 यूनिट बिकीं, जो यात्री वाहन बाजार में किसी नए मॉडल की पहली साल की सबसे ज्यादा बिक्री बताई गई है।
Aurum Edition में सबसे बड़ा बदलाव SUV के बाहरी लुक में किया गया है। Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition की एक्सेसरी किट की कीमत ₹22,990 रखी गई है। इसमें बाहरी हिस्से को सजाने वाली एक्सेसरीज के साथ केबिन के लिए भी कुछ उपयोगी सामान दिया गया है।
इंटीरियर में ऑल-वेदर 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड शामिल हैं। ये सामान गाड़ी के फर्श और बूट एरिया को धूल, गंदगी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से होने वाली टूट-फूट से बचाने में मदद कर सकते हैं। ₹22,990 पूरी SUV की कीमत नहीं, बल्कि Aurum Edition की एक्सेसरी किट की कीमत है।
Victoris Aurum Edition में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी वाला Strong Hybrid सिस्टम मिलता है। इसका संयुक्त आउटपुट करीब 116 hp और 122 Nm टॉर्क बताया गया है। इसमें e-CVT ट्रांसमिशन दिया गया है।
SUV में EV मोड भी मिलता है । Victoris के दूसरे पावरट्रेन विकल्पों में पेट्रोल और CNG का विकल्प भी उपलब्ध है। लेकिन Aurum Edition खास तौर पर Strong Hybrid वेरिएंट पर आधारित है।
Maruti Suzuki ने Aurum Edition के प्रचार अभियान के लिए बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor को चुना है। कंपनी इस SUV को स्टाइल, तकनीक और प्रीमियम अनुभव पसंद करने वाले ग्राहकों के सामने पेश कर रही है। Aurum नाम लैटिन भाषा के उस शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ सोना होता है। इसी नाम के अनुरूप इस स्पेशल एडिशन में कॉपर और क्रोम डिटेलिंग को प्रमुखता दी गई है।
