17.99 लाख में बिजनेस क्लास लग्जरी MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च

17.99 लाख में बिजनेस क्लास लग्जरी MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च

• Windsor के लग्जरी अवतार में गोल्डन बॉडी, ब्लैक रूफ और प्रीमियम केबिन ने खींचा ध्यान

• MG Windsor EV के नए एडिशन में प्रीमियम सीटें, खास एक्सेसरीज और रियर स्क्रीन

• 38kWh बैटरी और 136PS की पावर के साथ दमदार अंदाज

• MG Windsor INDULGE Edition में स्टैंडर्ड PRIVE Screen

इलेक्ट्रिक कार में स्टाइल, आराम और प्रीमियम फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो MG Windsor का नया अवतार आपका ध्यान खींच सकता है। JSW MG Motor India ने MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17,99,800 रुपये रखी गई है। खास Shadow Gold बॉडी कलर, ब्लैक रूफ, प्रीमियम केबिन और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए खास सुविधाएं इसे Windsor के मौजूदा मॉडल से अलग पहचान देती हैं। इसमें 38kWh की बैटरी दी गई है, जबकि कंपनी के मुताबिक इसकी प्रमाणित रेंज 332 किलोमीटर है।

MG Windsor INDULGE Edition को खास डुअल-टोन एक्सटीरियर के साथ पेश किया गया है। इसमें Shadow Gold बॉडी के साथ ब्लैक रूफ दी गई है। ब्लैक ORVMs और R-18 ब्लैक अलॉय व्हील्स इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। C-पिलर पर INDULGE की खास बैजिंग भी दी गई है।

इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर में Urban Tan और Black कलर की नई अपहोल्स्ट्री दी गई है। फ्रंट हेडरेस्ट पर INDULGE की एम्ब्रॉयडरी इसे खास पहचान देती है। कंपनी ने केबिन को ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाने पर जोर दिया है।

MG Windsor INDULGE Edition में दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए PRIVE Screen स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। इसके साथ INDULGE ब्रांडिंग वाले प्रीमियम पिलो और नेक कुशन भी मिलते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए रियर सनशेड, खास 3D मैट, क्रोम एक्सेंट, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, बॉडी साइड मोल्डिंग और प्रीमियम लेदर की कवर जैसी एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी।

MG Windsor INDULGE Edition में 38kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 100kW यानी 136PS की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज देती है।

MG Windsor में 15.6 इंच का GRANDVIEW टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसकी Aero Lounge सीटें 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं। कंपनी इसे सेडान के आराम और SUV की व्यावहारिकता का मेल बताती है।

Windsor ने महज 24 महीनों में 80,000 से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई है। कंपनी का कहना है कि INDULGE Edition के जरिए ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और पर्सनलाइज्ड अनुभव देने की कोशिश की गई है।