• भारत में प्री-बुकिंग शुरू, पहले आओ, पहले पाओ
सफेद रंग, Motorsport स्ट्राइप्स और 480hp की पावर
• BMW M2 का टर्बो अवतार तैयार! कार्बन फाइबर रूफ से लेकर रेसिंग सीटों तक, हर चीज खास
250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 480hp का दम! BMW की 1973 वाली विरासत वाली कार में दिखेगा रेसिंग का DNA
• बोनट पर उल्टा ‘Turbo’ लोगो, कार्बन फाइबर बॉडी डिटेल्स
रफ्तार के शौकीनों के लिए BMW एक ऐसी खास स्पोर्ट्स कार लेकर आ रही है, जिसमें 1973 की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। BMW India ने पहली बार BMW M2 xDrive Turbo Edition को भारत में पेश करने की तैयारी की है। इस लिमिटेड एडिशन कार के प्री-ऑर्डर अधिकृत BMW डीलर नेटवर्क के जरिए शुरू हो गए हैं। कंपनी इसे बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध कराएगी और बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
BMW M2 xDrive Turbo Edition में 3.0-लीटर का इनलाइन छह-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 353kW यानी 480hp की पावर जनरेट करता है। यह कार महज 3.7 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250km/h तक सीमित है। वैकल्पिक M Driver’s Package के साथ यह 285km/h तक पहुंच सकती है।
इस स्पेशल एडिशन को 1973 में पेश की गई प्रतिष्ठित BMW 2002 Turbo को श्रद्धांजलि के तौर पर तैयार किया गया है। उस दौर में इस कार ने टर्बोचार्ज्ड इंजन तकनीक को नई पहचान दी थी। इसका 170hp का इंजन और 200km/h से अधिक की टॉप स्पीड इसे अपने समय की खास कारों में शामिल करती थी।
इस कार को खास Alpine White एक्सटीरियर में पेश किया जाएगा। इसकी बॉडी पर हाथ से पेंट की गई BMW Motorsport स्ट्राइप्स दी गई हैं। बोनट पर ब्लैक पावर डोम और प्रतिष्ठित उल्टे ‘turbo’ अक्षरों वाला ग्राफिक इसे पुराने मॉडल की याद दिलाता है।
M2 बैज के नीचे खास Turbo एम्बलम, कार्बन-फाइबर रूफ, कार्बन-फाइबर टेलगेट और कार्बन-फाइबर रियर स्पॉयलर इसके स्पोर्टी लुक को और दमदार बनाते हैं। ग्राहक चाहें तो 19/20-इंच Gold Bronze M Performance फोर्ज्ड व्हील्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
BMW M2 xDrive Turbo Edition का इंटीरियर भी खास बनाया गया है। इसमें M Carbon बकेट सीटें, Alcantara फिनिश वाला M स्टीयरिंग व्हील और कार्बन-फाइबर इंटीरियर ट्रिम मिलता है। सेंटर कपहोल्डर कवर पर दिया गया खास Turbo बैज इसके लिमिटेड एडिशन होने का अहसास कराता है।
BMW India इस कार को सीमित संख्या में पेश करेगी। इसके प्री-ऑर्डर अधिकृत BMW डीलर नेटवर्क के जरिए शुरू हो गए हैं। कंपनी ने अभी इस प्रेस रिलीज में कार की भारतीय कीमत और उपलब्ध यूनिट्स की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है।
