• लैपटॉप-कंप्यूटर को मिलेगी नई रफ्तार! स्टोरेज की टेंशन खत्म
• क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए 4TB तक स्टोरेज वाला नया SSD लॉन्च
• 560MB/s तक की रीड स्पीड पुराने कंप्यूटर में फूंकेगी नई जाम
• वीडियो एडिटिंग से लेकर रोजमर्रा के काम तक, PC अपग्रेड करना हुआ आसान!
नई दिल्ली। अगर आपका कंप्यूटर धीमा चलता है या लैपटॉप में स्टोरेज की कमी रहती है, तो Sandisk के नए SSD आपके काम आ सकते हैं। कंपनी ने भारत में SANDISK 520 SATA SSD और SANDISK 320 SATA SSD पेश किए हैं। ये दोनों 2.5-इंच फॉर्म फैक्टर में आते हैं और पुराने HDD की जगह SSD लगाने वाले यूजर्स के लिए अपग्रेड का विकल्प देते हैं। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 8,600 रुपये और 5,700 रुपये है।
नए SSD को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां SANDISK 520 SATA SSD क्रिएटर्स, IT प्रोफेशनल्स और ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले यूजर्स के लिए है, वहीं SANDISK 320 SATA SSD रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कार्यों और सामान्य PC अपग्रेड पर फोकस करता है।
SANDISK 520 SATA SSD उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें बड़ी फाइलों, वीडियो, फोटो और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है। इसमें 4TB तक की क्षमता मिलती है।
4TB मॉडल में 560MB/s तक की सीक्वेंशियल रीड स्पीड और 525MB/s तक की राइट स्पीड मिलती है। इसमें SANDISK 3D NAND तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 4TB मॉडल की रेटेड राइट एंड्योरेंस 1,000TBW तक है, जबकि MTTF रेटिंग 2.25 मिलियन घंटे तक बताई गई है। इस SSD के साथ Acronis True Image for SANDISK डेटा माइग्रेशन सॉफ्टवेयर और SANDISK Dashboard का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी इस पर 5 साल की सीमित वारंटी दे रही है। कीमत 8,600 रुपये से शुरू है।
SANDISK 320 SATA SSD को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने पुराने HDD आधारित कंप्यूटर को SSD में अपग्रेड करना चाहते हैं। कंपनी इस SSD पर 3 साल की सीमित वारंटी दे रही है। कीमत 5700 रुपये से शुरू है।
SANDISK 520 SATA SSD ज्यादा स्टोरेज, बेहतर राइट स्पीड और प्रोफेशनल वर्कलोड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके मुकाबले SANDISK 320 SATA SSD सामान्य कंप्यूटिंग और किफायती PC अपग्रेड के लिए विकल्प है। कंपनी के मुताबिक, SANDISK 520 SATA SSD चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। SANDISK 320 SATA SSD भारत के रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। इनकी कीमतें क्रमशः 8,600 रुपये और 5,700 रुपये से शुरू होती हैं।
