नई दिल्ली: Mini ने इंडिया में अपनी नई Mini Countryman C के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। यह पॉपुलर Countryman का नया ICE (पेट्रोल) वर्जन है, जिसे अगले महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है। कार को भारत में ही BMW के चेन्नई प्लांट में लोकली असेंबल किया जाएगा, जिससे इसकी उपलब्धता और कीमत दोनों पर असर पड़ सकता है।
यह Countryman का तीसरा जनरेशन मॉडल है और इसे लाइनअप में एंट्री-लेवल वेरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। जो लोग Mini की प्रीमियम कार लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक नया और थोड़ा किफायती विकल्प बनकर सामने आएगा। इस कार में 1.5-लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 170bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार शहर और हाइवे दोनों जगह शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसमें 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) दिया गया है, जो स्मूद और तेज गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है।
Mini Countryman C काफी प्रीमियम फील देती है। इसमें ब्राउन अपहोल्स्ट्री, 9-इंच का टचस्क्रीन, रीसाइकल मटेरियल से बना डैशबोर्ड, HUD (हेड-अप डिस्प्ले), टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फुल LED लाइटिंग और स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती हैं। साइज के मामले में भी यह Mini की अब तक की सबसे बड़ी कार है, जिसकी लंबाई करीब 4.4 मीटर और व्हीलबेस 2.6 मीटर है।
इसमें Mini की पहचान मानी जाने वाली डिजाइन एलिमेंट्स जैसे यूनियन जैक टेललैंप, खास ग्रिल और स्टाइलिश व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं। इसकी संभावित कीमत ₹40 लाख से ₹45 लाख के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह कार BMW X1, Mercedes-Benz GLA, Toyota Fortuner और Volkswagen Tiguan R-Line जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
