हैदराबाद में Nissan का ग्रैंड शो, 100 ग्राहकों को मिली नई Gravite

नई दिल्ली: Nissan Motor India ने इंडियन मार्केट में अपनी तेजी से बढ़ती पकड़ को और मजबूत करते हुए हैदराबाद में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, जहां कंपनी और Vibrant Nissan ने मिलकर 100 नई Nissan Gravite कारों की एक साथ डिलीवरी कर शानदार जश्न मनाया। यह भव्य आयोजन Le Palais Royal Crown Villa Garden में आयोजित किया गया, जहां ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर तरफ खुशी का माहौल छा गया।

नई Nissan Gravite अपनी दमदार डिजाइन, बड़े और आरामदायक केबिन, मजबूत सेफ्टी फीचर्स और रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन उपयोगिता के चलते भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है। यही वजह है कि इस SUV को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ Nissan Motor India अब भारत में एक नई ग्रोथ स्टेज में प्रवेश कर रही है, जहां Nissan Gravite की बढ़ती डिमांड, कंपनी का विस्तार करता डीलर नेटवर्क और Nissan Magnite की लगातार शानदार बिक्री मिलकर इसकी रफ्तार को और तेज कर रहे हैं।

Nissan Motor India, जो 2010 में स्थापित हुई थी, जापान की दिग्गज कंपनी Nissan Motor Co. Ltd. का हिस्सा है और 90 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ दुनिया भर में अपनी इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। कंपनी 65 से ज्यादा देशों में अपने वाहन एक्सपोर्ट करती है और 2025 तक 12 लाख गाड़ियों के निर्यात का बड़ा आंकड़ा हासिल कर चुकी है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भी Nissan ने Nissan Leaf जैसी अवॉर्ड विनिंग कार के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हैदराबाद में 100 Nissan Gravite की एक साथ डिलिवरी सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि Nissan के बढ़ते विश्वास, मजबूत रणनीति और भारतीय बाजार में उसके दमदार भविष्य का साफ संकेत है।