Motorola का AI से लैस फोल्डेबल सुपरफोन razr fold लॉन्च

नई दिल्ली: Motorola ने इंडिया में अपना नया फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन razr fold लॉन्च किया है। इस फोन में बड़ी 8.1 इंच स्क्रीन और 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। Motorola का दावा है कि इसमें फोल्डेबल फोन सेगमेंट का सबसे शानदार कैमरा मिलता है। फोन में 8K विडियो रिकॉर्डिंग और 100x तक जूम करने वाला कैमरा दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 43 घंटे तक चल सकता है। Motorola ने FIFA World Cup 2026 का खास एडिशन भी लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन फोन के पीछे 24 कैरेट गोल्ड वाला FIFA लोगो दिया गया है। फोन में नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जो तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। Motorola का कहना है कि इसका कैमरा DSLR जैसी क्वालिटी की फोटो और वीडियो देता है।

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का नंबर-1 फोल्डेबल कैमरा सिस्टम है, जिसे DXOMARK Gold Label से सम्मानित किया गया है। फोन में ट्रिपल 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA 828 मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ 3x ऑप्टिकल और 100x सुपर जूम, और 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो विजन कैमरा मिलता है। फोन 8K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और moto AI Video Enhancement Engine के साथ आता है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी का अनुभव बेहद शानदार हो जाता है।

फोन में 6.6 इंच की Extreme AMOLED बाहरी स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोल्ड खोलते ही यह 8.1 इंच की विशाल 2K AMOLED डिस्प्ले में बदल जाती है। 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट की वजह से यह डिस्प्ले धूप में भी बेहद चमकदार नजर आती है। Motorola ने खास FIFA World Cup 2026 Edition भी लॉन्च किया है। इसमें 24 कैरेट FIFA लोगो प्लेटिंग, स्पेशल FIFA UI, वॉलपेपर और FIFA Heroes गेमिंग एक्सेस मिलेगा। यह लिमिटेड एडिशन ₹1,69,999 में उपलब्ध होगा। कंपनी ने Moto Buds 2 Plus भी पेश किए हैं। इनकी कीमत ₹4,999 रखी गई है।

motorola razr fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है, जबकि ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 99,999 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन की बिक्री 20 मई 2026 से Flipkart, Motorola India और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।