16 अक्टूबर को Audi Q3 की नई एंट्री! महाराष्ट्र में असेंबली शुरू

16 अक्टूबर को Audi Q3 की नई एंट्री! महाराष्ट्र में असेंबली शुरू

• लग्जरी SUV का नया हब बना इंडिया

• नया मॉडल 2.0L पेट्रोल इंजन से होगी लैस

नई दिल्ली। लग्जरी SUV सेगमेंट में Audi ने अपनी नई जनरेशन Q3 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है। इसका प्रॉडक्शन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित SAVWIPL प्लांट में शुरू हुआ है। नई Audi Q3 को 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नई Q3 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा और इसके साथ Audi का quattro ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।
नई जनरेशन Q3 को भारत में स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जाएगा। Audi के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में इसका उत्पादन शुरू होना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी का कहना है कि भारत में तैयार Q3 में Audi के ग्लोबल क्वालिटी और इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड को बनाए रखा जाएगा।Skoda Auto Volkswagen India के MD और CEO पीयूष अरोड़ा ने कहा कि नई Q3 का प्रोडक्शन शुरू होना ग्रुप के लिए अहम पड़ाव है और यह भारत में कंपनी के ब्रांड्स को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भारत में आने वाली नई Audi Q3 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसे quattro ऑल-व्हील ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, Audi ने अभी भारतीय मॉडल के इंजन की पावर और टॉर्क का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
कंपनी ने नई Q3 में कई नई टेक्नोलॉजी और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलने की भी जानकारी दी है। इनके बारे में पूरी डिटेल लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है। नई Audi Q3 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक Audi India की वेबसाइट, myAudi Connect ऐप और Audi की अधिकृत डीलरशिप के जरिए SUV बुक कर सकते हैं।
Audi India के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों के मुताबिक, प्रोडक्शन शुरू होना नई Q3 की लॉन्चिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी को उम्मीद है कि यह मॉडल भारत में Audi की ग्रोथ को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
नई Audi Q3 की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स और पूरा टेक्निकल स्पेसिफिकेशन भी सामने नहीं आया है। इन जानकारियों का खुलासा लॉन्च के करीब होने की उम्मीद है।नई Audi Q3 भारत में बननी शुरू हो चुकी है, बुकिंग खुल चुकी है और 16 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग होगी