NEXA की नंबर 1 SUV Maruti Fronx ने रचा इतिहास, 38 महीने में पांच लाख+ कारें बिकीं

NEXA की नंबर 1 SUV Maruti Fronx ने रचा इतिहास, 38 महीने में पांच लाख+ कारें बिकीं

नई दिल्ली : Maruti Suzuki Fronx ने इंडियन ऑटो मार्केट में एक नया इतिहास रच दिया है। लॉन्च के महज 38 महीनों के भीतर Fronx ने 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत लिया है। यह Nexa नेटवर्क की पहली SUV बन गई है जिसने 5 लाख बिक्री का शानदार मुकाम हासिल किया है। अप्रैल 2023 में लॉन्च हुई Fronx ने मई 2026 तक कुल 5,12,829 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत के सबसे प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार नई गाड़ियों के आने के बावजूद Fronx की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है।

Fronx की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Maruti Suzuki ने अप्रैल 2023 से अब तक जितनी SUVs बेची हैं, उनमें अकेले Fronx की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत रही है। हर पांच में से एक Maruti SUV खरीदार ने Fronx को चुना। वित्त वर्ष 2026 Fronx के लिए अब तक का सबसे शानदार साल साबित हुआ। इस दौरान कंपनी ने इसकी 1.72 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। वहीं FY2027 के शुरुआती दो महीनों में ही Fronx की बिक्री 39,515 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा है। Fronx ने आखिरी 1 लाख यूनिट्स की बिक्री सिर्फ 6 महीनों में पूरी कर ली। इससे साफ है कि ग्राहकों के बीच इसकी मांग लगातार मजबूत हो रही है।

Nexa पोर्टफोलियो में भी Fronx का दबदबा बढ़ता जा रहा है। FY2026 में यह Baleno से सिर्फ 197 यूनिट पीछे रहकर Nexa की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी। लेकिन FY2027 के शुरुआती दो महीनों में Fronx ने Baleno और Grand Vitara दोनों को पीछे छोड़कर Nexa की नंबर-1 मॉडल की कुर्सी हासिल कर ली है।

सिर्फ इंडिया ही नहीं, विदेशों में भी Fronx की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक 1.75 लाख से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात किया जा चुका है। FY2026 में यह भारत से सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार भी बनी थी। इस शानदार सफलता के पीछे Fronx का स्टाइलिश Coupe SUV डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, पेट्रोल और CNG इंजन विकल्प, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक कीमत बड़ी वजह मानी जा रही है। यही कारण है कि Fronx आज युवाओं से लेकर फैमिली कार खरीदारों तक की पहली पसंद बनती जा रही है। मई 2026 में भी Fronx ने 20,686 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का खिताब अपने नाम किया। जिस रफ्तार से इसकी बिक्री बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले वर्षों में Fronx नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।