फोन नहीं पावर बैंक, 3.5 दिन तक चलेगा फोन! 10,000mAh बैटरी संग आएगा POCO X8 Power

फोन नहीं पावर बैंक, 3.5 दिन तक चलेगा फोन! 10,000mAh बैटरी संग आएगा POCO X8 Power

• 4 सितंबर को होगी एंट्री, 100W चार्जिंग और 10,000mAh बैटरी! POCO X8 Power बनेगा पावर यूजर्स का नया बॉस?

• 35 हजार के आसपास आ सकता है POCO X8 Power

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में बैटरी को लेकर बड़ा धमाका होने वाला है। POCO X8 Power भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3.5 दिन तक चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ POCO X8 Power गेमर्स, पावर यूजर्स और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए खास विकल्प बनकर सामने आ सकता है।
POCO ने आधिकारिक तौर पर X8 Power को टीज कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो अब तक किसी POCO स्मार्टफोन में इस्तेमाल की गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, POCO X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K 120Hz LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बना सकती है।
फोन में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। 10,000mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद फोन में 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। POCO X8 Power को चार Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी बात कही गई है।
POCO X8 Power की कीमत भारत में करीब 35,000 रुपये बताई गई है। अगर कीमत इसी के आसपास रहती है तो यह मौजूदा POCO X8 Pro से नीचे पोजिशन किया जा सकता है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये बताई गई है। ऐसे में कंपनी का नया फोन बड़ी बैटरी के साथ ऊपरी मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।
भारत में 10,000mAh बैटरी वाला फोन अभी बेहद दुर्लभ है। 10,000mAh बैटरी का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो फोन पर लगातार गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और दूसरे भारी काम करते हैं। बड़ी बैटरी बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत कम कर सकती है। यही वजह है कि POCO X8 Power को परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के कॉम्बिनेशन के रूप में पेश किया जा रहा है।