Flipkart Sale में Samsung से Apple तक, फोन पर बंपर छूट! 17,800 रुपये की बचत

Flipkart Sale में Samsung से Apple तक, फोन पर बंपर छूट! 17,800 रुपये की बचत

• 53,000 रुपये से कम में Samsung Galaxy S25, Realme GT 8 Pro पर भी ऑफर

• 6,500 सस्ता हुआ Realme GT 8 Pro! 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर बड़ा ऑफर

• Pixel 11 पर ₹17,800 तक की छूट! Flipkart Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों की मौज

• 82,000 से कम में iPhone 17! Samsung Galaxy S25 और Motorola Signature पर भी शानदार डील

Flipkart Big Billion Days 2026 की सेल में Samsung, Apple, Google, Motorola और Realme जैसे ब्रांडों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें Samsung Galaxy S25, iPhone 17 और Realme GT 8 Pro जैसे मॉडल शामिल हैं। कुछ फोन पर सीधे कीमत घटाने के बजाय बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। ऐसे में खरीदारी से पहले फोन की लिस्टेड कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट को अलग-अलग समझना जरूरी है।

Samsung Galaxy S25 की कीमत 55,299 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद ₹53,000 से कम में पड़ेगा। Samsung का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें प्रीमियम फीचर्स के साथ छोटा और सुविधाजनक फोन चाहिए। Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है।

Motorola Signature की कीमत 54,500 रुपये से कम है। इस पर 5,613 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, पीछे तीन 50MP कैमरे और सात साल तक OS अपडेट का वादा इसकी प्रमुख खूबियां हैं। लिस्टेड कीमत में सीधे कटौती नहीं है, लेकिन चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर फायदा मिल सकता है।

Realme GT 8 Pro में 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरीहै। इसकी कीमत  66,500 रुपये होगी। फोन की लिस्टेड कीमत 72,999 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद कीमत घटकर ₹66,500 से कम हो सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 11 पर 17,800 तक की छूट मिल रही है। ये फोन 72,199 रुपये का है। iPhone 17 को लॉन्च कीमत से भी कम में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इस पर 5,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart पर फोन की लिस्टेड कीमत ₹86,999 बताई गई है। बैंक छूट के बाद यह ₹82,000 से कम में मिल सकता है। अलग से एक्सचेंज बोनस मिलने पर प्रभावी कीमत और घट सकती है, लेकिन यह पुराने फोन और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।

सेल में Samsung Galaxy S25 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में, Motorola Signature लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए, Realme GT 8 Pro परफॉर्मेंस और कैमरे के लिए, Pixel 11 बैंक ऑफर के लिए और iPhone 17 Apple इकोसिस्टम के चाहने वालों के लिए विचार करने योग्य विकल्प हैं।