Renault Rafale Hypnotic की गर्दा उड़ाती एंट्री,  केवल 1500 लोग ही खरीद सकेंगे

Renault Rafale Hypnotic की गर्दा उड़ाती एंट्री,  केवल 1500 लोग ही खरीद सकेंगे

• 300 HP की हाइब्रिड ताकत से मचाया तहलका

• Renault की इस ब्लैक SUV ने लग्जरी का बढ़ाया तापमान

• ब्लैक ब्यूटी का तूफान सड़क पर रोक देगा निगाहें

नई दिल्ली। Renault ने अपनी फ्लैगशिप SUV Rafale Hypnotic का बेहद खास लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है। नाम की तरह इसका अंदाज भी बेहद Hypnotic है। साटन ब्लैक एक्सटीरियर, 21-इंच अलॉय व्हील, 300 HP की प्लग-इन हाइब्रिड ताकत और 4×4 ड्राइवट्रेन इसे Rafale रेंज का खास मॉडल बनाते हैं। इसकी केवल 1,500 यूनिट तैयार की जाएंगी। Rafale Hypnotic को Rafale Hyper Hybrid E-Tech 4×4 300 hp Atelier Alpine के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करती हैं। Renault इसे 300 HP आउटपुट वाले प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर रही है।

Rafale Hypnotic का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Satin-finish Forest Black एक्सटीरियर है। इसमें ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस-ब्लैक रूफ ट्रिम और रियर स्पॉयलर दिया गया है। SUV को 21-इंच अलॉय व्हील भी मिलते हैं। ब्लैक Atelier Alpine बैज इसकी खास पहचान है। अंदर कदम रखते ही इसका खास इंटीरियर ध्यान खींचता है। SUV में ब्लैक Alcantara और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीटों पर ब्लू, व्हाइट और रेड स्टिचिंग इसे स्पोर्टी लुक देती है। सीटों पर इल्यूमिनेटेड Alpine लोगो और अलग नंबर वाला प्लाक दिया गया है। डैशबोर्ड पर Alcantara ट्रिम, ग्लॉस-ब्लैक डोर इंसर्ट, ब्लैक कारपेट और ब्लैक स्टोरेज एरिया मिलते हैं।

Rafale Hypnotic में Solarbay ग्लास रूफ, हीटेड विंडस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। फ्रांस में इसकी शुरुआती कीमत 63,550 यूरो, यानी करीब ₹69 लाख बताई गई है। इसके ऑर्डर 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और डिलीवरी 2026 के अंत से शुरू होने की योजना है। Renault इस लिमिटेड एडिशन को 2026 Paris Motor Show में भी प्रदर्शित करेगी।

fale Hypnotic की खासियत सिर्फ इसके 300 HP पावरट्रेन और ब्लैक लुक तक सीमित नहीं है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल अपने खास Atelier Alpine बेस की वजह से भी अलग पहचान रखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि Renault ने इसमें स्पोर्टीनेस और लग्जरी को एक साथ जोड़ा है। प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम में पेट्रोल इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर काम करती हैं, जिससे इसे 4×4 क्षमता मिलती है। वहीं इसका खास ब्लैक थीम सिर्फ बॉडी तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रिल, रूफ ट्रिम, रियर स्पॉयलर और इंटीरियर के कई हिस्सों में भी दिखाई देता है। केबिन में दिए गए Alpine लोगो और अलग-अलग नंबर वाले प्लाक इसे सामान्य Rafale से ज्यादा एक्सक्लूसिव बनाते हैं। Solarbay ग्लास रूफ के साथ केबिन को ज्यादा प्रीमियम माहौल मिलता है, जबकि Head-Up Display ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी को नजरों के सामने रखता है। इसके अलावा Harman Kardon ऑडियो सिस्टम लग्जरी अनुभव को और बेहतर करता है। खास बात यह भी है कि केवल 1,500 यूनिट बनाए जाने के कारण हर कार को एक कलेक्टर्स एडिशन जैसी विशिष्ट पहचान मिलती