हवा से करेगी बातें, Lamborghini की नई सुपरकार से 2.8 सेकेंड में 100 की स्पीड

हवा से करेगी बातें, Lamborghini की नई सुपरकार से 2.8 सेकेंड में 100 की स्पीड

छत हटते ही मचाएगी तहलका, 907 हॉर्सपावर का जलवा, खुलने-बंद होने वाली छत

फर्राटा भरने को तैयार! एक बटन दबाते ही छत होगी गायब, रफ्तार बेमिसाल!

10,000 RPM तक दौड़ेगा इंजन! Lamborghini की नई Spyder में मिलेगा रोंगटे खड़े करने वाला रोमांच

Lamborghini ने अपनी नई Temerario Spyder से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की दमदार हाइब्रिड सुपरकार का ओपन-टॉप वर्जन है। इसमें जबरदस्त पावर, तेज रफ्तार और हवा में ड्राइविंग का रोमांच एक साथ मिलेगा। Temerario Spyder में इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप दिया गया है। यह  Lamborghini की पहली Spyder है, जिसमें इस तरह की छत मिलती है। छत खुलने और बंद होने का पूरा सिस्टम इलेक्ट्रिक है। इसका हार्डटॉप सीटों के पीछे खड़ी दिशा में फोल्ड होकर स्टोर होता है। इससे कार का पिछला हिस्सा अलग डिजाइन में नजर आता है और ओपन-एयर ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।

कार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन अकेले 789 bhp की पावर पैदा करता है। इसकी खासियत है कि यह 10,000 rpm तक घूम सकता है। इस सुपरकार में तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी हैं। इनमें एक रियर और दो फ्रंट एक्सल पर काम करती हैं। पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 907 bhp की ताकत पैदा करते हैं।

Temerario Spyder केवल 2.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह आंकड़ा इसे दुनिया की बेहद तेज हाइब्रिड सुपरकारों में शामिल करता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 343 kmph बताई गई है। तेज रफ्तार के साथ कार में इलेक्ट्रिफाइड ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो सड़क पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद करता है। कार 0 से 200 kmph की रफ्तार केवल 7.3 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसका पावरट्रेन हाई-स्पीड परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने हार्डटॉप खुलने के बाद कार के वजन संतुलन और मजबूती को ध्यान में रखा है। छत खुलने पर सेंटर ऑफ ग्रेविटी 3 mm कम होता है।

कार में ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम दिया गया है। Temerario Spyder में यात्रियों को अधिक लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर स्पेस मिलता है। कार में तीन स्तरों वाला नेक वार्मर दिया गया है। यह ठंडे मौसम में छत खुली रखकर ड्राइविंग करने के दौरान गर्दन और आसपास के हिस्से को गर्म रखने में मदद करेगा। इसमें Città, Strada, Sport और Corsa जैसे ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। Alleggerita पैकेज में कार्बन फाइबर कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे कार का वजन 22 किलोग्राम तक कम हो सकता है। Lamborghini Ad Personam प्रोग्राम के तहत ग्राहक कार को अपनी पसंद के अनुसार तैयार करा सकते हैं। इसमें लगभग 400 एक्सटीरियर कलर शेड्स और कई इंटीरियर कस्टमाइजेशन विकल्प मिलते हैं। Temerario Spyder के साथ  Lamborghini सुपरकारों की ताकत, रफ्तार और ड्राइविंग रोमांच को भी नए स्तर पर पहुंचा सकती है।