नोएडा : Škoda Auto India ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी SUV Kodiaq 4×4 को और ज्यादा शानदार, दमदार और प्रीमियम अंदाज में पेश कर दिया है। “Luxury, As It Should Be” की फिलॉसफी के साथ कंपनी ने 2026 Kodiaq रेंज में बड़े अपडेट्स किए हैं, जिससे यह SUV अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, हाईटेक और लग्जरी अनुभव देने के लिए तैयार हो गई है। Škoda Auto ने अपनी नई Kodiaq SUV को अब तीन अलग-अलग मॉडल्स Lounge, Sportline और Selection L&K में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि अब हर तरह के ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से Kodiaq चुन सकते हैं।
Kodiaq Lounge इस रेंज का शुरुआती और सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है। Kodiaq Sportline की कीमत 44.99 लाख रुपये है। यह वेरिएंट खास तौर पर स्पोर्टी लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। Kodiaq Selection L&K वेरिएंट रखा गया है, जिसकी कीमत 46.99 लाख रुपये है। यह रेंज का सबसे प्रीमियम और लग्जरी मॉडल है। तीनों वेरिएंट्स में कंपनी ने दमदार 2.0 TSI इंजन, 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 ड्राइव सिस्टम दिया है।
Kodiaq Lounge उन लोगों के लिए बनाई गई है जो फैमिली के साथ आरामदायक सफर और ज्यादा स्पेस चाहते हैं। इसमें दमदार 2.0 TSI पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड ऑटोमैटिक DSG गियरबॉक्स और 4×4 सिस्टम दिया गया है, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। Kodiaq Sportline को खास तौर पर स्पोर्टी और स्टाइलिश SUV पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसमें ADAS यानी Advanced Driver Assistance Systems दिए गए हैं। इसमें लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। Selection L&K इस रेंज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। केबिन बेहद शानदार और आरामदायक बनाया गया है, जिससे हर सफर शाही महसूस होता है।
नई Kodiaq में 2.0 लीटर TSI इंजन दिया गया है, जो 320Nm टॉर्क और दमदार पावर देता है। कंपनी ने इसमें Smart Dials फीचर भी दिया है, जिससे AC, सीट वेंटिलेशन, ऑडियो और ड्राइव मोड्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। Kodiaq पहली बार भारत में 2017 में आई थी और तभी से यह प्रीमियम 7-सीटर SUV के रूप में काफी लोकप्रिय रही है।
