नई दिल्ली: इंडियन मार्केट में अपनी परफॉर्मेंस और मोटरस्पोर्ट पहचान को और मजबूत करने के लिए Škoda Auto India ने नया ब्रैंड कैंपेन ‘G.O.A.T – Greatest On A Track’ लॉन्च किया है। कंपनी ने इस कैंपेन की शुरुआत सिर्फ विज्ञापन से नहीं बल्कि ट्रैक पर रिकॉर्ड बनाकर की है। Škoda Auto India ने कोयंबटूर स्थित Coimbatore Automotive Sports and Technical Training Circuit (CoASTT) सर्किट पर एक खास मल्टी-कार रिले रन आयोजित किया, जहां कंपनी की पांच कारों ने मिलकर नया रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि को India Book of Records और Asia Book of Records ने भी मान्यता दी है।
कंपनी ने “Fastest Multi-Car Relay of a Single Manufacturer on a Circuit” का रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट में Škoda की पांच गाड़ियों ने रिले फॉर्मेट में ट्रैक पूरा किया और कुल समय 12 मिनट 30.97 सेकंड दर्ज किया। खास बात यह रही कि इसमें पिट-लेन पर ड्राइवर बदलने का समय भी शामिल था। रिकॉर्ड रन में कंपनी की कई लोकप्रिय कारें शामिल रहीं। इनमें Kylaq 1.0 AT, Kushaq 1.5 DSG, Slavia 1.5 DSG, Kodiaq Selection L&K और Octavia RS शामिल थीं। इन सभी में सबसे तेज प्रदर्शन Octavia RS ने किया, जिसने 3.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 2 मिनट 10.85 सेकंड का सबसे तेज लैप टाइम दर्ज किया।
कंपनी का कहना है कि यह कैंपेन सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह अपनी कारों की परफॉर्मेंस, ड्राइविंग डायनेमिक्स और मोटरस्पोर्ट डीएनए को सामने लाना चाहती है। Škoda Auto India के ब्रांड डायरेक्टर Ashish Gupta ने कहा कि कंपनी के लिए मोटरस्पोर्ट सिर्फ एक पहचान नहीं बल्कि उसकी पूरी रेंज का हिस्सा है। उनके मुताबिक कंपनी की हर कार में परफॉर्मेंस, सेफ्टी और इंजीनियरिंग का वही डीएनए देखने को मिलता है।
कंपनी ने यह भी बताया कि उसकी मोटरस्पोर्ट विरासत 100 साल से ज्यादा पुरानी है। वहीं, उसका प्रसिद्ध RS (Rally Sport) बैज पहली बार 1975 में Škoda 130 RS के साथ आया था, जो बाद में ब्रांड की हाई-परफॉर्मेंस पहचान बन गया। फिलहाल भारत में कंपनी Kylaq, Kushaq, Slavia और Kodiaq बेच रही है। साथ ही कंपनी ने अपना नेटवर्क बढ़ाकर देश के 182 शहरों में 330 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा दिया है।
