नई दिल्ली: Hyundai ने Brussels Motor Show 2026 में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Staria Electric से पर्दा उठा दिया है। यह Hyundai की अब तक की सबसे प्रीमियम जीरो-एमिशन पीपल मूवर मानी जा रही है, जो एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। कंपनी इसे 2026 की पहली छमाही में कोरिया और यूरोप में लॉन्च करेगी, जबकि अन्य बाजारों में इसे बाद में उतारा जाएगा। इंडिया में फिलहाल इसकी लॉन्चिंग तय नहीं है, लेकिन Hyundai ने भविष्य में भारत में इसके आने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
कार का केबिन किसी महंगे होटल या रॉयल लाउंज जैसा है। 7-सीटर हो या 9-सीटर, हर यात्री को पैरों, सिर और कंधों की पूरी जगह मिलती है। लंबी यात्राओं में थकान नहीं, बल्कि आराम का एहसास होता है—इसलिए इसे “लग्ज़री पैलेस” कहा गया है। सील्ड फ्रंट फेस, स्मूथ बॉडी पैनल, पतली LED लाइट स्ट्रिप और लंबा-चौड़ा लुक इसे आम MPV से बिल्कुल अलग बनाता है। सड़क पर चलते वक्त यह गाड़ी स्पेसशिप की तरह लगती है। 84 kWh बैटरी और 800-वोल्ट आर्किटेक्चर की वजह से DC फास्ट चार्जर पर सिर्फ 20 मिनट में बैटरी 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज पर यह करीब 400 किलोमीटर तक चल सकती है।
Hyundai Staria Electric का आकार लंबा है, खिड़कियां बड़ी हैं और अंदर बैठते ही बस या एयरपोर्ट लाउंज जैसा फील आता है। गाड़ी ऊंची और लंबी दिखती है, जिससे अंदर हेडरूम और लेगरूम खूब मिलता है। खिड़कियां नीचे तक आती हैं, जिससे बाहर का नज़ारा साफ दिखता है। दिन में केबिन में भरपूर रोशनी आती है। अंदर बैठने वाले को खुला, हवादार और आरामदायक माहौल मिलता है। ये MPV प्रीमियम कार से ज्यादा लग्ज़री लाउंज जैसी लगती है। इसमें 12.3-इंच के दो स्क्रीन, एक ड्राइवर डिस्प्ले, दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। 7-सीटर Luxury कार में ज्यादा लेगरूम और आरामदायक सीट है। 435 लीटर बूट स्पेस फैमिली ट्रिप के लिए काफी है। 9-सीटर Wagon बड़ी फैमिली या कमर्शियल यूज़ के लिए है। सीट फोल्ड करने पर 1,303 लीटर तक कार्गो स्पेस मिलता है।
