कैमरा किंग vivo X300 Ultra और vivo X300 FE की एंट्री, प्रो लेवल की बनेगी विडियो

नई दिल्ली: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए vivo India ने अपनी लोकप्रिय X Series के तहत दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE लॉन्च कर दिए हैं।

कंपनी का कहना है कि ये दोनों स्मार्टफोन एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं। ZEISS के साथ मिलकर तैयार किए गए कैमरा सिस्टम के जरिए vivo ने मोबाइल फोटोग्राफी और विडियोग्राफी को नए स्तर पर पहुंचाने की कोशिश की है। vivo X300 Ultra और vivo X300 FE की बिक्री 14 मई 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इन्हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, vivo India e-store और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे।

vivo India का vivo X300 Ultra एक ऐसा प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर शानदार फोटो और प्रोफेशनल वीडियो शूटिंग के लिए बनाया गया है। यह फोन सिर्फ सामान्य यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो मोबाइल से DSLR जैसी क्वालिटी चाहते हैं। इस फोन में ZEISS Master Lenses और Triple Prime Lens System दिया गया है। फोन में अलग-अलग तरह के हाई-क्वॉलिटी कैमरा लेंस लगे हैं, जो हर दूरी और एंगल पर साफ, डिटेल और प्रोफेशनल फोटो खींचने में मदद करते हैं।

फोन में 4K 120fps 10-bit Log वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है। यह बेहद स्मूद, सिनेमैटिक और प्रोफेशनल क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 400mm vivo ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra बहुत दूर की चीजों को भी बेहद पास और साफ दिखाने में सक्षम है। अगर कोई ऑब्जेक्ट काफी दूरी पर है, तब भी उसकी डिटेल शानदार तरीके से कैप्चर की जा सकेगी। इसके साथ बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक चलेगा और जल्दी चार्ज भी होगा। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है।

vivo X300 FE को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन में फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं। इसका 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में बेहद आसान बनाता है। फोन में ZEISS Co-engineered Imaging System दिया गया है।