नई दिल्ली: 125 साल पूरे होते ही Royal Enfield ने अपने सबसे बड़े Himalayan Odyssey 2026 का ऐलान कर एडवेंचर प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। कंपनी ने Odyssey 2026 के रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। इसके साथ ही रोमांच का महासंग्राम शुरू हो चुका है। इस बार लद्दाख की खतरनाक वादियों, बर्फीले पहाड़ों और दुनिया के सबसे ऊंचे रास्तों पर Royal Enfield बाइक्स गरजती नजर आएंगी।
पहली बार Himalayan Odyssey को 4 शानदार रूट्स में आयोजित किया जाएगा, जिससे एडवेंचर का लेवल और भी हाई हो गया है। करीब 2200 किलोमीटर लंबा यह सफर मौत को चुनौती देने जैसा होगा, जहां Khardung La से लेकर Umling La तक राइडर्स का सबसे बड़ा इम्तिहान होने वाला है। 16 दिन तक चलने वाली यह रोमांचक यात्रा हजारों किलोमीटर के कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरेगी और राइडर्स को जिंदगी बदल देने वाला अनुभव देगी। लद्दाख की ऊंचाइयों पर इस बार फिर Royal Enfield का कारवां गूंजेगा और एडवेंचर प्रेमियों को हिमालय की असली ताकत महसूस कराने वाला है।
दुनिया की सबसे ऊंची और कठिन सड़कों पर होने वाली यह आइकॉनिक राइड पिछले दो दशकों से “Pure Motorcycling” की असली पहचान बन चुकी है। यह सिर्फ बाइक राइड नहीं, बल्कि रोमांच, जुनून और आत्मविश्वास की ऐसी परीक्षा है जो राइडर्स की जिंदगी बदल देती है। इस बार Himalayan Odyssey पहले से कहीं ज्यादा बड़े और नए अंदाज में आयोजित की जाएगी। पहली बार इसे चार अलग-अलग रूट्स में बांटा गया है, Himalayan Odyssey Original, Explore Circuit, Kargil Circuit और Nubra Circuit। हर रूट का अपना अलग रोमांच, चुनौती और अनुभव होगा, लेकिन मंजिल एक ही रहेगी, हिमालय की गोद में जिंदगी बदल देने वाला सफर।
Royal Enfield की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। Himalayan Odyssey Original को “Legendary Mile” नाम दिया गया है, जो 25 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी। 16 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर हिमाचल, जांस्कर और लद्दाख की दुर्गम वादियों से गुजरते हुए फिर चंडीगढ़ लौटेगी। Kargil Circuit और Nubra Circuit पर यात्रा 29 जून से 5 जुलाई तक आयोजित होगी। ये रूट्स हिमालय की संस्कृति, इतिहास और वहां की जिंदगी को करीब से महसूस कराने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
