नई दिल्ली: इंडिया में Qualcomm का मेगा धमाका देखने को मिला है। Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च होते ही टेक्नोलॉजी बाजार में तहलका मच गया है। कंपनी ने इन नए चिपसेट्स को खास तौर पर तेज, स्मूद और दमदार मोबाइल अनुभव देने के लिए तैयार किया है। अब स्मार्टफोन रॉकेट जैसी रफ्तार से चलेंगे।
Qualcomm ने गेमिंग, कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी को पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बना दिया है। Snapdragon 4 Gen 5 में पहली बार 90FPS गेमिंग सपोर्ट देकर कंपनी ने यूज़र्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। नई Snapdragon Smooth Motion UI तकनीक की मदद से अब फोन बिना लैग के सुपर स्मूद तरीके से चलेंगे। AI कैमरा, Ultra Fast 5G और शानदार ग्राफिक्स के साथ Qualcomm ने इंडिया से मोबाइल टेक्नोलॉजी के नए भविष्य की झलक दिखा दी है। OPPO India, realme India और Xiaomi India स्मार्टफोन्स में इन नए Snapdragon चिपसेट्स का दम देखने को मिलेगा।
Snapdragon Sound के साथ boAt Lifestyle ने भी बड़ा ऑडियो धमाका किया है। अब वायरलेस ऑडियो में थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा, जहां कम लेटेंसी, हाई-फिडेलिटी साउंड और दमदार कनेक्टिविटी यूज़र्स को प्रीमियम एहसास देगी। Snapdragon 6 Gen 5 लंबी बैटरी लाइफ और जबरदस्त ग्राफिक्स के साथ स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है। Qualcomm का कहना है कि नई Snapdragon सीरीज़ यूज़र्स को बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, शानदार गेमिंग और एडवांस कैमरा एक्सपीरियंस देने पर फोकस करती है। Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 में नया Snapdragon Smooth Motion UI दिया गया है, जो फोन इस्तेमाल के दौरान परेशानियों को काफी कम करेगा।
कंपनी के अनुसार Snapdragon 6 Gen 5 में ऐप्स 20% तेजी से खुलेंगे। वहीं Snapdragon 4 Gen 5 में ऐप लॉन्चिंग 43% तेज रफ्तार से खुलेंगे। Snapdragon 6 Gen 5 को उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने स्मार्टफोन से ज्यादा पावर और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए गए हैं जो फोटो क्वालिटी को और शानदार बनाएंगे। Snapdragon 4 सीरीज़ में पहली बार 90FPS गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। Qualcomm का कहना है कि Snapdragon Sound स्मार्टफोन, ईयरबड्स, हेडफोन, PC और ऑटोमोबाइल डिवाइसेज़ में प्रीमियम ऑडियो अनुभव देगा।
