2027 में आएगा Apple का नया iPhone 18, 1 लाख रुपये तक होगी कीमत

2027 में आएगा Apple का नया iPhone 18, 1 लाख रुपये तक होगी कीमत

Apple iPhone 18 में 12GB तक RAM! Gemini तकनीक से लैस हो सकती है नई Siri

बदलेगा कैमरे का अंदाज, 48MP के दो सेंसर देंगे शानदार फोटोग्राफी

अब नहीं होगी 128GB स्टोरेज! 256GB से शुरू हो सकता है नया मॉडल

आएगा नया Camera Control बटन, फोटो खींचना होगा पहले से आसान

Apple के अगले किफायती स्मार्टफोन iPhone 18 को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। कंपनी इस फोन को 2027 के वसंत यानी मार्च-अप्रैल के आसपास बाजार में उतार सकती है। iPhone 18 में नई A20 चिप, ज्यादा RAM, बदला हुआ कैमरा डिजाइन, नया Camera Control बटन और पहले से बेहतर AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले और 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट बरकरार रहने की उम्मीद है। Apple की अपग्रेडेड Siri भी इसका बड़ा आकर्षण बन सकती है। शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और कुछ में करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
iPhone 18 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर हो सकता है। इसमें नई A20 चिप मिलने की उम्मीद है। यह iPhone 17 की A19 चिप से ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट हो सकती है। लीक के मुताबिक, इसकी पावर एफिशिएंसी में करीब 30 फीसदी तक सुधार संभव है। इससे बैटरी की खपत कम करने में मदद मिल सकती है।
iPhone 17 में 8GB RAM मिलती है, जबकि iPhone 18 में इसे बढ़ाया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स 12GB RAM की बात कहती हैं, वहीं एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुमान के मुताबिक इसमें 9GB RAM मिल सकती है। ज्यादा RAM से मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी।
फोन के पिछले हिस्से में कैमरा प्लेटो का डिजाइन बदल सकता है। लीक के अनुसार, कैमरा मॉड्यूल ऊपर की तरफ ज्यादा चौड़ा हो सकता है। हालांकि, कैमरा सेंसर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
Apple मौजूदा Camera Control बटन को नए प्रेशर-सेंसिटिव मैकेनिज्म के साथ पेश कर सकती है। इससे अलग-अलग दबाव के जरिए कैमरे के फंक्शन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले और 120Hz ProMotion सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बेजल पहले से थोड़े पतले हो सकते हैं। हालांकि, Dynamic Island के छोटे होने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।
iOS 27 के साथ फोन में अपग्रेडेड Siri AI मिल सकती है। इसके लिए Apple और Google की Gemini तकनीक के इस्तेमाल की चर्चा है। iPhone 18 की एंट्री 2027 के वसंत में हो सकती है। इसमें 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट रहने की उम्मीद है। 512GB का विकल्प भी मिल सकता है। 1TB वेरिएंट आने की संभावना कम है।