कमर्शियल व्हीकल बाजार में Ashok Leyland का जलवा, जून में 19,194 वाहन बेचे
ट्रकों की बंपर डिमांड से Ashok Leyland की बिक्री दौड़ी, 44% का जबरदस्त उछाल
देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता Ashok Leyland ने जून 2026 में दमदार बिक्री दर्ज करते हुए कुल 19,194 वाहनों की बिक्री की। यह जून 2025 के 15,333 वाहनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान ट्रक और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट का रहा। घरेलू बाजार में कंपनी ने जून के दौरान 17,912 वाहन बेचे, जो पिछले साल के 14,184 यूनिट के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक हैं। इससे स्पष्ट है कि बुनियादी ढांचा, निर्माण गतिविधियों और माल ढुलाई की बढ़ती मांग का सीधा फायदा कंपनी को मिला है। घरेलू बिक्री 17,912 यूनिट रही। इसमें 26% की मजबूत बढ़ोतरी हुई। M&HCV ट्रकों की बिक्री में 44% का शानदार उछाल आया। LCV सेगमेंट में भी 28% की दमदार वृद्धि, जिससे छोटे और मध्यम व्यवसायों की मांग मजबूत होने के संकेत मिले। बस सेगमेंट में गिरावट के बावजूद ट्रक और LCV की मजबूत मांग ने कुल बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। अप्रैल-जून तिमाही में कुल बिक्री 48,763 यूनिट रही, जो कंपनी की स्थिर और मजबूत विकास यात्रा को दर्शाती है।
सबसे शानदार प्रदर्शन मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) ट्रक सेगमेंट में देखने को मिला। घरेलू बाजार में इस श्रेणी के ट्रकों की बिक्री 9,458 यूनिट रही, जो पिछले साल जून के 6,554 यूनिट की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। घरेलू और निर्यात दोनों को मिलाकर M&HCV ट्रकों की बिक्री 9,616 यूनिट रही, जिसमें भी 44 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई।
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट ने भी कंपनी की वृद्धि में अहम भूमिका निभाई। घरेलू बाजार में LCV की बिक्री 6,781 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। वहीं घरेलू और निर्यात मिलाकर LCV बिक्री 7,038 यूनिट रही, जिसमें भी 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बस सेगमेंट में कंपनी को दबाव का सामना करना पड़ा। घरेलू बाजार में M&HCV बसों की बिक्री 1,673 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत कम है। कुल (घरेलू + निर्यात) बस बिक्री 2,540 यूनिट रही, जिसमें 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
