-7.7 सेकेंड में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट पैकेज ही नहीं, लग्जरी और हाईब्रिड का शानदार संगम
नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी नई ES 350h हाइब्रिड सेडान लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख से शुरू होकर 71.80 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई ES 350h, Lexus की ऑल-इलेक्ट्रिक ES 500e के साथ कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी। कंपनी के अनुसार यह लग्जरी सेडान 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7.7 सेकंड में पकड़ सकती है।
नई ES 350h की कीमत ES 500e से करीब 18.19 लाख रुपये कम है, जबकि पिछली पीढ़ी की ES 350h की तुलना में इसकी कीमत लगभग 2.10 लाख रुपये अधिक रखी गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz E-Class, BMW 5 Series और Audi A6 जैसी प्रीमियम लग्जरी सेडान से होगा। आठवीं पीढ़ी की ES को TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें Lexus की नई “Provocative Simplicity” डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलती है। फ्रंट में बंद (Sealed) ग्रिल डिजाइन, नई L-शेप LED DRLs, आकर्षक हेडलाइट्स और पीछे कनेक्टेड LED लाइट बार इसे बेहद आधुनिक लुक देते हैं। नया मॉडल पहले से 170 मिमी लंबा, 55 मिमी चौड़ा, 130 मिमी ऊंचा और 80 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ अधिक स्पेशियस भी है।
केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Mark Levinson प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, दो वायरलेस चार्जर, हीटेड और वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीटें, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल IRVM, एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड बूट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से नई ES 350h में 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रडार-आधारित अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडैप्टिव हाई-बीम, ड्राइवर ड्राउज़ीनेस मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और ऑल-राउंड पार्किंग सेंसर जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।
नई Lexus ES 350h में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक e-CVT ट्रांसमिशन से जुड़ा है। पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 244hp की संयुक्त पावर पैदा करते हैं। कंपनी के अनुसार यह लग्जरी सेडान 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7.7 सेकंड में पकड़ सकती है।
बेहतर डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, शानदार आराम और दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ नई Lexus ES 350h भारतीय लग्जरी सेडान बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।
