INDIA आ रही है दुनिया की सबसे सेफ SUV Volvo EX90

INDIA आ रही है दुनिया की सबसे सेफ SUV Volvo EX90

एक चार्ज में 617 किलोमीटर, सेफ्टी, लग्जरी और टेक्नोलॉजी का सबसे प्रीमियम पैकेज

छिपी हुई हेडलाइट्स और हाईटेक फीचर्स, Volvo EX90 का अनोखा अंदाज

Volvo EX90 एडवांस ADAS और 9 एयरबैग से लैस

लग्जरी कार निर्माता Volvo ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। दुनिया के सबसे सुरक्षित कार ब्रैंड्स में गिनी जाने वाली Volvo की यह नई इलेक्ट्रिक SUV सुरक्षा, लग्जरी और अत्याधुनिक तकनीक का शानदार मेल है। इसे इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में करीब ₹1.20 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
Volvo EX90 कंपनी की लोकप्रिय XC90 का पूरी तरह इलेक्ट्रिक संस्करण है। इसके फ्रंट में बॉडी-कलर बंद ग्रिल, बीच में बड़ा Volvo लोगो और खास पिक्सल LED DRL दिए गए हैं, जिनके भीतर हेडलाइट्स छिपी रहती हैं और ऑन होने पर अनोखे अंदाज में दिखाई देती हैं।
कार में 4.5-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन है, जिससे नेविगेशन, म्यूजिक, AC और वाहन की कई सेटिंग्स आसानी से कंट्रोल की जा सकती हैं। 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले से स्टीयरिंग के पीछे डिजिटल स्क्रीन दिखती है, जिसमें स्पीड, बैटरी, रेंज और नेविगेशन जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देती है। कार में ही बिल्ट-इन गूगल मैप्स मिलता है, जिससे मोबाइल कनेक्ट किए बिना भी रास्ता खोजा जा सकता है। वायरलेस Apple CarPlay से iPhone को बिना केबल के कार से जोड़कर कॉल, मैसेज, म्यूजिक और ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 25-स्पीकर Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जो थिएटर जैसा शानदार म्यूजिक अनुभव देता है। हेड-अप डिस्प्ले (HUD) से स्पीड और नेविगेशन जैसी जानकारी विंडशील्ड पर दिखाई देती है, जिससे ड्राइवर की नजर सड़क से नहीं हटती।
ADAS (Advanced Driver Assistance System) कैमरों और सेंसर की मदद से दुर्घटना का खतरा कम करने वाली स्मार्ट तकनीक कार में दी गई है। 9 एयरबैग दुर्घटना की स्थिति में ड्राइवर और सभी यात्रियों को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करते हैं। Volvo EX90 को दो बैटरी विकल्प—92kWh और 106kWh के साथ पेश किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट दो इलेक्ट्रिक मोटरों (डुअल-मोटर AWD) के साथ आता है, जो मिलकर 689PS की दमदार पावर और 870Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करते हैं। यह SUV बेहद तेज रफ्तार पकड़ सकती है, ओवरटेकिंग में शानदार प्रदर्शन करती है और पहाड़ी रास्तों या हाईवे पर भी बिना किसी परेशानी के दमदार ड्राइविंग अनुभव देती है। कंपनी का दावा है कि एक बार बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV 617 किलोमीटर तक चल सकती है।