Amazon Sale में 8 अक्टूबर से महंगे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट

Amazon Sale में 8 अक्टूबर से महंगे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट

Xiaomi 17 Ultra पर 18 हजार रुपये तक की बचत! Xiaomi 17 Ultra से Redmi Turbo 5 तक पर तगड़ी डील

OnePlus 13s अब ₹50 हजार से भी कम!

Redmi Note 17 Pro 5G 33,999 रुपये और Redmi Note 17 Pro Max को 44,999 रुपये में मिलेगा

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में OnePlus और Xiaomi के कई स्मार्टफोन पर बड़े ऑफर मिलने वाले हैं। सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। कई फोन पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और कूपन ऑफर के जरिए कीमत काफी कम हो जाएगी।

OnePlus 13s का मौजूदा दाम ₹54,999 है, लेकिन सेल के दौरान बैंक ऑफर के बाद इसे 50,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। कम से कम करीब 5,000 रुपये की सीधी बचत का मौका बन सकता है।

प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus 15 और OnePlus 15R भी ऑफर में शामिल हैं। सभी उपलब्ध कैशबैक का लाभ लेने के बाद OnePlus 15 की कीमत 81,999 रुपये होगी। OnePlus 15R की कीमत 54,999 रुपये बताई गई है। इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में पहले कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है, इसलिए सेल में मिलने वाला ऑफर खास हो सकता है।

कम बजट में OnePlus फोन लेने वालों के लिए भी विकल्प हैं। OnePlus N6x को ऑफर्स के साथ 17,499 रुपये और OnePlus N6 को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि Nord 6 और Nord CE 6 की सेल कीमत अभी सामने नहीं आई है।

Xiaomi ग्रुप के Redmi Turbo 5 5G पर भी जोरदार ऑफर है। इसकी मौजूदा शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जबकि बैंक और कूपन ऑफर के बाद इसे 35,999 में खरीदा जा सकेगा। कीमत में करीब ₹6,000 का अंतर देखने को मिलेगा।

प्रीमियम खरीदारों के लिए Xiaomi 17 Ultra पर बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इसकी मौजूदा कीमत ₹1,39,999 है, लेकिन कूपन और बैंक डिस्काउंट के बाद यह ₹1,21,999 में उपलब्ध होगा। यानी करीब ₹18,000 की संभावित बचत होगी।

Redmi Note 17 Pro 5G को ₹33,999 और Redmi Note 17 Pro Max को ₹44,999 में खरीदा जा सकेगा।  इनमें से कई कीमतें बैंक ऑफर, कैशबैक या कूपन का लाभ लेने के बाद लागू होंगी। इसलिए वास्तविक भुगतान राशि ग्राहक के कार्ड, बैंक ऑफर और उपलब्ध कूपन के हिसाब से अलग हो सकती है।