1.16 लाख रुपये में HERO EXTREME 125 R का नया अवतार लॉन्च

1.16 लाख रुपये में HERO EXTREME 125 R का नया अवतार लॉन्च

स्मार्ट कनेक्टिविटी और सेफ्टी का डबल धमाका, 4.2 इंच TFT स्क्रीन के साथ मिलेगी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग की सुविधा

बाइक में स्मार्टफोन जैसी कनेक्टिविटी! HERO EXTREME 125R में 4.2 इंच की TFT स्क्रीन

सुरक्षा का डबल डोज, TPMS और ड्यूल चैनल ABS से लैस

मिडनाइट ब्लैक और पर्ल रेड में HERO EXTREME ने मारी एंट्री

बाइक बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, हीरो की नई एक्सट्रीम 125R में टेक्नोलॉजी और स्टाइल का जबरदस्त मेल

देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी HEROमोटोकॉर्प ने स्पोर्टी 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई Hero Xtreme 125R Stealth Edition with TFT लॉन्च कर दी है। शानदार लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स से लैस यह बाइक खासतौर पर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है। कंपनी ने इसमें पहली बार इस सेगमेंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी आधुनिक तकनीक दी है। नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,250 रुपये (पैन इंडिया) रखी गई है।

नई एक्सट्रीम 125R का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 4.2 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसकी मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। यानी अब बाइक चलाते समय जरूरी जानकारियां आसानी से स्क्रीन पर देखी जा सकेंगी। कंपनी का दावा है कि यह फीचर युवाओं को आधुनिक और कनेक्टेड राइडिंग का अनुभव देगा।

HERO ने इस बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया है। यह तकनीक टायरों में हवा के दबाव की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराती है। दबाव में कमी आने पर राइडर को अलर्ट भी मिलता है। इससे टायरों की बेहतर देखभाल के साथ सड़क पर सुरक्षा और राइडिंग का भरोसा बढ़ेगा। खास बात यह है कि अब तक बड़ी क्षमता वाली मोटरसाइकिलों में मिलने वाली यह तकनीक 125cc स्पोर्टी बाइक सेगमेंट में भी उपलब्ध होगी।

एक्सट्रीम 125R के स्टील्थ एडिशन को आकर्षक बनाने के लिए इसमें कलरफुल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक को मिडनाइट ब्लैक कलर में पर्ल रेड एक्सेंट के साथ पेश किया गया है। इसका नया कलर कॉम्बिनेशन इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।

फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी दमदार है। इसमें ड्यूल चैनल ABS दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल में मदद करता है। इसके अलावा राइडर्स को रेन, रोड और स्पोर्ट के तीन राइडिंग मोड मिलेंगे। लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

HERO EXTREME125R स्टील्थ एडिशन देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,16,250 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। TFT कनेक्टिविटी, TPMS, ड्यूल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ कंपनी ने 125cc सेगमेंट में मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।