कार नहीं, चलता-फिरता घर! Xiaomi की SkyNomad SUV सीरीज लॉन्च

कार नहीं, चलता-फिरता घर! Xiaomi की SkyNomad SUV सीरीज लॉन्च

नई SUV की छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, रूफ पर बेडरूम का मजा, देगी 1705 किमी की रेंज

Xiaomi ने उतारी चार नई SUV , कीमत ₹25 लाख के आसपास से शुरू

बीजिंग: Xiaomi Auto ने अपनी SkyNomad SUV सीरीज पेश की है। कंपनी ने एक साथ चार मॉडल- N70 Pro, N70 Max, N90 Max और N90 Max Studio लॉन्च किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत RMB 2,09,900 (2 लाख 9 हजार 900 चीनी युआन) है। Xiaomi SkyNomad की शुरुआती कीमत 2.10 लाख चीनी युआन (करीब 26 लाख रुपये) है।

नई सीरीज को बड़े केबिन, फ्लेक्सिबल स्पेस, लंबी रेंज और एडवांस्ड इंटेलिजेंट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। SkyNomad N70 Pro पांच सीटों वाली एक्सटेंडेड-रेंज SUV है, जबकि N70 Max में ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है। N90 Max को सात सीटों वाले फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। सबसे खास N90 Max Studio है, जिसे कंपनी ने मोबाइल लिविंग स्पेस के रूप में डिजाइन किया है।

N70 की लंबाई 4,960 मिमी और व्हीलबेस 2,950 मिमी है। इसमें फ्लैट फ्लोर दिया गया है, जिससे केबिन में ज्यादा खुली जगह मिलती है। दूसरी पंक्ति की सीटें 600 मिमी तक स्लाइड हो सकती हैं और अधिकतम लेगरूम 1,410 मिमी तक पहुंचता है। सामान रखने की क्षमता सामान्य स्थिति में 1,203 लीटर और सीटें फोल्ड करने पर 2,425 लीटर तक है। केबिन में 1,530 मिमी का फुल-विड्थ डैशबोर्ड डिस्प्ले, 33 तक स्टोरेज कंपार्टमेंट, एम्बिएंट लाइटिंग, मसाज और वेंटिलेशन वाले सीट विकल्प तथा 21.4 इंच का रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। N70 Max में 25-स्पीकर वाला Xiaomi Astral Sound System भी मिलता है।

N70 Pro में 52kWh बैटरी के साथ 351 किमी की CLTC इलेक्ट्रिक रेंज और 1,351 किमी तक की संयुक्त रेंज है। N70 Max में 76kWh बैटरी, 505 किमी इलेक्ट्रिक रेंज और 1,461 किमी तक की संयुक्त रेंज मिलती है। वहीं N90 Max की संयुक्त CLTC रेंज 1,705 किमी तक बताई गई है।  N90 Max Studio में इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग रूफ दिया गया है। रूफ उठने पर केबिन दो-स्तरीय स्पेस में बदल जाता है। दूसरी पंक्ति की सीटें सिर्फ 30 सेकंड में बेड में बदली जा सकती हैं। इसमें फ्लोर हीटिंग, 30 इंच स्क्रीन प्रोजेक्शन सिस्टम, 220V पावर, फ्रिज और स्टोरेज कैबिनेट जैसे फीचर्स भी हैं। सुरक्षा के लिए सीरीज में हाई-स्ट्रेंथ स्टील-अल्यूमिनियम बॉडी, कई एयरबैग, LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम दिए गए हैं।