10.99 लाख में Hyundai Creta Electric! बैटरी की टेंशन नहीं, जितना चलाएं, उतना पेमेंट

10.99 लाख में Hyundai Creta Electric! बैटरी की टेंशन नहीं, जितना चलाएं, उतना पेमेंट

बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा।

सिर्फ सफर का खर्च! Hyundai Creta Electric के नए मॉडल से मार्केट में हलचल

नई दिल्ली। अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं, जो 510 किलोमीटर तक की रेंज, सिर्फ 39 मिनट में 10 से 80% फास्ट चार्जिंग, और 8 साल या 1.60 लाख किमी की बैटरी वॉरंटी जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस हो, तो अब इसके लिए पहले जितना बड़ा बजट नहीं चाहिए। Hyundai ने अपनी Creta Electric को नए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश कर दिया है। इस स्कीम के तहत SUV की शुरुआती कीमत घटकर 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रह गई है। हालांकि, इस कीमत में बैटरी शामिल नहीं होगी। बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा। महज 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है।

Hyundai का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की ऊंची शुरुआती कीमत ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता होती है। इसी वजह से कंपनी ने Battery-as-a-Service मॉडल पेश किया है। इसमें ग्राहक कार खरीदते हैं, जबकि बैटरी का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए करते हैं। इससे खरीद के समय जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि Hyundai ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। Tata Sierra EV की लॉन्चिंग के तुरंत बाद आए इस फैसले को बाजार में बड़ा दांव माना जा रहा है। Hyundai अब उन कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जो बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल की सुविधा दे रही हैं। इससे पहले MG, Maruti Suzuki, Kia और Toyota भी ऐसी योजनाएं शुरू कर चुके हैं।

कंपनी के मुताबिक Creta Electric के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होगा, जो कई प्रतिद्वंद्वी मॉडलों के मुकाबले आकर्षक माना जा रहा है।

Hyundai Creta Electric में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप मिलेगा, जिससे कार में चढ़ना-उतरना आसान होगा और SUV का लुक भी ज्यादा दमदार नजर आएगा। HC वेरिएंट में अब 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर स्टैंडर्ड मिलेगा, जिससे घर पर चार्जिंग पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगी।

महज 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है। Battery-as-a-Service मॉडल के जरिए Hyundai ने साफ संकेत दिया है कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में लाना चाहती है। कम शुरुआती कीमत, प्रीमियम फीचर्स और लचीले बैटरी भुगतान विकल्प के साथ Creta Electric अब भारतीय EV बाजार में मुकाबले को और रोमांचक बनाने के लिए तैयार है।