2027 में INDIA में Realme LEADERSHIP का BLUE PRINT, चमकेगी Number सीरीज

2027 में INDIA में Realme LEADERSHIP का BLUE PRINT, चमकेगी Number सीरीज

मजबूत डीलर नेटवर्क के साथ कैमरा, गेमिंग और AI पर रहेगा जोर

• स्मार्टफोन मार्केट में प्रोडक्ट, ब्रैंडिंग और पार्टनरशिप से बढ़ेगी रफ्तार

• realme की C Series पर नजर, बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस

• नए स्मार्टफोन से आगे की सोच, realme ग्राहकों के भरोसे और रिटेल नेटवर्क पर करेगी निवेश

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए realme ने भारत में लंबी अवधि की कारोबारी रणनीति का खाका पेश किया है। कंपनी ने 2027 के लिए दमदार स्मार्टफोन, ब्रांडिंग पर लगातार निवेश और रिटेल नेटवर्क के साथ मजबूत साझेदारी को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। realme का लक्ष्य बेहतर प्रोडक्ट अनुभव और मजबूत डीलर नेटवर्क के जरिए ग्राहकों का भरोसा बढ़ाना और कारोबार को टिकाऊ विकास की दिशा में आगे ले जाना है।
21 अक्टूबर को नई दिल्ली में India Super Agents के साथ हुई बैठक में realme के वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Chase Xu ने कंपनी की आगे की योजनाओं पर चर्चा की। कंपनी के मुताबिक, भारत उसके वैश्विक विकास की रणनीति का अहम बाजार बना रहेगा। 2027 में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने के साथ मार्केटिंग और रिटेल टीमों के बीच तालमेल बढ़ाया जाएगा।
realme के 2027 के मुख्य स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में Number Series की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कंपनी इस सीरीज में परफॉर्मेंस, गेमिंग, कैमरा, इमेजिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े अनुभव बेहतर बनाने पर काम करेगी। इसके लिए ग्राहकों की पसंद, यूजर टेस्टिंग और फीडबैक को प्रोडक्ट डेवलपमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य ऐसे फीचर्स पेश करना है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सकें।
C Series उन ग्राहकों पर फोकस बनाए रखेगी, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। इस तरह realme अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी की रणनीति केवल नए स्मार्टफोन लॉन्च करने तक सीमित नहीं रहेगी। realme लॉन्च के समय के साथ-साथ प्रोडक्ट के पूरे बाजार जीवनकाल में भी मार्केटिंग सपोर्ट मजबूत करना चाहती है। गेमिंग कम्युनिटी, कैंपस गतिविधियों, कंटेंट क्रिएटर्स और रिटेल स्टोर पर प्रोडक्ट अनुभव के जरिए ग्राहकों से जुड़ने की योजना है।मार्केटिंग और रिटेल टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाएगा, ताकि विज्ञापन और ब्रांडिंग का असर दुकानों तक भी दिखाई दे। कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ साझेदारी को भी अपनी दीर्घकालिक रणनीति का अहम हिस्सा बताया है। प्रोडक्ट प्लानिंग में स्पष्टता, बेहतर विजिबिलिटी, स्थानीय बाजारों में प्रभावी क्रियान्वयन और पार्टनर्स की लाभप्रदता पर जोर दिया जाएगा।
realme के वाइस प्रेसिडेंट और CMO Chase Xu ने कहा कि भारत कंपनी के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रोडक्ट में निवेश जारी रखने, लॉन्च के बाद भी उन्हें लगातार सपोर्ट देने और भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 2027 में बेहतर प्रोडक्ट, लगातार ब्रांड निवेश और मार्केटिंग व रिटेल टीमों के बीच मजबूत तालमेल कंपनी की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।