Royal Enfield की 125 वीं सालगिरह : Pure Motorcycling जश्न मनाया, नवंबर में 1 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

Royal Enfield की 125 वीं सालगिरह : Pure Motorcycling जश्न मनाया, नवंबर में 1 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

चेन्नई: Royal Enfield ने नवंबर 2025 में इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,00,670 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल के 82,257 यूनिट्स की तुलना में 22% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 90,405 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 72,236 यूनिट्स से 25% अधिक है, जबकि एक्सपोर्ट्स 10,265 यूनिट्स तक बढ़ी, पिछले साल के 10,021 यूनिट्स के मुकाबले 2% का उछाल दर्ज हुआ। जनवरी–नवंबर 2025 में कुल बिक्री 8,17,524 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 6,47,611 यूनिट्स के मुकाबले 26% अधिक है।

Royal Enfield ने नवंबर में 125 वीं सालगरिह के “Pure Motorcycling” के जश्न को और भी खास बनाया। कंपनी ने EICMA 2025 में नए मोटरसाइकिल मॉडल्स की झलक दिखाई, जिसमें Classic 650 125th Anniversary Special Edition, नया Bullet 650, Himalayan Mana Black Edition, Flying Flea FF.S6 और Shotgun 650 x Rough Crafts जैसी लिमिटेड एडिशन बाइक्स शामिल थीं।

Motoverse 2025 के समापन ने कंपनी की समुदाय-केंद्रित संस्कृति को जीवंत किया। गोवा में आयोजित इस उत्सव में दुनिया भर से राइडर्स, क्रिएटर्स, म्यूजिशियन और कलाकार शामिल हुए। इस आयोजन में Bullet 650, Flying Flea S6, Himalayan Mana Black Edition और Meteor 350 Sundowner Orange जैसी नई बाइक्स का इंडिया डेब्यू हुआ। इसके अलावा, रेसिंग इवेंट्स, वर्कशॉप्स और म्यूजिक परफॉर्मेंस ने Motoverse को उत्साह और रोमांच से भरपूर बना दिया।

Himalayan Mana Black Edition को विशेष रूप से Mana Pass की प्रेरणा से तैयार किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत INR 3,37,000 रखी गई है। Royal Enfield ने Continental GT Cup 2025 का पांचवां सीज़न भी पूरा किया। कोयम्बटूर के Kari Motor Speedway में हुए ग्रिड में 24 रेसर्स ने भाग लिया। प्रोफेशनल कैटेगरी में Anish D Shetty विजेता रहे, जबकि Amateur कैटेगरी में Bryan Nicholas शीर्ष पर रहे। Twin Power Trophy की विजेता जोड़ी Anish D Shetty और Saran Kumar रही।