लाल रंग में उतरी Tata Curvv, लुक देख धड़कने लगेगा दिल!
सड़क पर आई तो मचेगा तहलका, SUV नहीं, स्टाइल का तूफान है Tata Curvv!
नई दिल्ली। Tata Motors ने अपनी SUV Coupé Curvv का नया Series X लाइनअप लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है। नए लाइनअप में ज्यादा फीचर्स, बेहतर आराम, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा पर जोर दिया गया है। Curvv Series X को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया गया है।
Series X रेंज में Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ वेरिएंट शामिल हैं। कुछ वेरिएंट में #DARK Edition का विकल्प भी मिलेगा। Smart X में R-Comfort सीटें, R17 Aero Style Wheels, रियर आर्मरेस्ट, फ्लश डोर हैंडल और कई ड्राइव मोड दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ESP और ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड हैं।
Pure X की कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होती है। इसमें 10.25-इंच Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, छह स्पीकर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और रियर AC वेंट मिलते हैं। Pure X+ की कीमत ₹11.79 लाख है और इसमें Oyster White लेदरेट सीटें और R17 डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
Creative X+ की कीमत ₹12.90 लाख है। इसमें वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, R18 डायमंड-कट अलॉय व्हील और दो 10.25-इंच स्क्रीन मिलती हैं।
टॉप Accomplished X और Accomplished X+ वेरिएंट में L2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, ट्विन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर और कनेक्टेड-कार तकनीक दी गई है। टॉप वेरिएंट में जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट भी मिलता है।
Curvv Series X में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.2-लीटर Hyperion GDI पेट्रोल और 1.5-लीटर Kryojet डीजल इंजन के विकल्प हैं। वेरिएंट के अनुसार मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं।
Tata Motors के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा कि Series X के जरिए कंपनी SUV Coupé डिजाइन, परफॉर्मेंस, आराम, प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षा को ज्यादा आकर्षक कीमत पर उपलब्ध करा रही है।
