EV मार्केट में आएगा TATA का इलेक्ट्रिक तूफान! Kuno SUV की INDIA में एंट्री जल्द!

EV मार्केट में आएगा TATA का इलेक्ट्रिक तूफान! Kuno SUV की INDIA में एंट्री जल्द!

EV बाजार में टाटा का अगला दांव! 80 हजार से 1 लाख यूनिट बनाने की तैयारी

गुजरात के साणंद में बनेगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, सालाना 1 लाख SUV बनाने का लक्ष्य

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी बादशाहत मजबूत करने के लिए Tata Motors एक और बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV विकसित कर रही है, जिसे फिलहाल आंतरिक तौर पर ‘Kuno’ नाम दिया गया है। इस नई इलेक्ट्रिक SUV के जरिए टाटा की नजर सीधे MG Windsor EV जैसे लोकप्रिय मॉडल पर है। इस SUV को 2027से 2028 के के दौरान बाजार में उतारा जा सकता है।

करीब 4.3 मीटर लंबी यह इलेक्ट्रिक SUV टाटा की मौजूदा Nexon EV और Sierra EV के बीच अपनी जगह बनाएगी। इसे Nexon EV से ऊपर रखा जाएगा। टाटा इस मॉडल को ऐसे समय में तैयार कर रही है, जब भारतीय बाजार में ज्यादा स्पेस वाली इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है।

Tata Kuno को कंपनी के खास Acti.ev इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर विकसित किए जाने की संभावना है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी डिजाइन और ड्राइविंग कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करता है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव, रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव जैसी तकनीक इस्तेमाल की जा सकती है।

इस प्लेटफॉर्म का फ्लैट फ्लोर और बेहतर बैटरी लेआउट केबिन में ज्यादा जगह उपलब्ध कराने में मदद करेगा। यही वह खूबी है, जिसके दम पर MG Windsor EV परिवार के ग्राहकों को आकर्षित करती है। टाटा भी Kuno में आरामदायक केबिन और बेहतर स्पेस पर खास ध्यान दे सकती है।

Kuno का उत्पादन गुजरात स्थित टाटा के साणंद प्लांट में किया जा सकता है। कंपनी सालाना 80 हजार से एक लाख यूनिट बनाने की क्षमता तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इसमें Curvv EV या Sierra EV से जुड़े बैटरी और मोटर विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Kuno की की पोजिशनिंग को देखते हुए इसकी कीमत Curvv EV और Sierra EV के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल इनकी एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः 17.19 लाख रुपये और 18.79 लाख रुपये से शुरू होती हैं। टाटा की योजना वित्त वर्ष 2031 तक अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों की संख्या छह से बढ़ाकर दस करने की है।