TVS का रेसिंग इतिहास फिर होगा जिंदा! EICMA 2026 में पेश कीं चार धांसू बाइक

TVS का रेसिंग इतिहास फिर होगा जिंदा! EICMA 2026 में पेश कीं चार धांसू बाइक

TVS RR 310 और RTR 310 का नया अवतार, RTX 300 ने भी बटोरी सुर्खियां

1982 से 2026 तक का सफर, TVS ने दिखाया रेसिंग विरासत का दम

TVS की चार बाइकों का जलवा, स्पोर्ट्स से एडवेंचर तक दिखा शानदार अंदाज

TVS ने खोले रेसिंग विरासत के पन्ने, 82 Series में दिखीं चार अनोखी बाइक

TVS Motor Company ने अपने रेसिंग इतिहास को आधुनिक डिजाइन और दमदार मोटरसाइकिलों के जरिये नए अंदाज में पेश किया है। इटली में आयोजित EICMA 2026 में कंपनी ने अपनी खास ‘82 Series Collection’ से पर्दा उठाया। इसमें RR 310, RTR 310, RTX 300 और Ronin 250 पर आधारित चार शानदार कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिलें प्रदर्शित की गईं। इन सभी बाइकों को कंपनी ने खास वन-ऑफ क्रिएशन के रूप में तैयार किया है। इस कलेक्शन का नाम 1982 से प्रेरित है, जब TVS ने मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू की थी। इन चारों बाइकों के जरिये कंपनी ने दिखाया है कि रेसिंग से मिलने वाला अनुभव किस तरह आम सड़कों पर चलने वाली मोटरसाइकिलों के डिजाइन, तकनीक और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। स्पोर्ट्स बाइक से लेकर एडवेंचर और नियो-रेट्रो स्टाइल तक, इस कलेक्शन में हर तरह के राइडिंग अंदाज की झलक देखने को मिली।

TVS की ’82 Series का नाम कंपनी की मोटरस्पोर्ट्स यात्रा के शुरुआती साल 1982 से जुड़ा है। इस कलेक्शन का मकसद रेसिंग के दौरान हासिल अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता को प्रदर्शित करना है।इस कलेक्शन की सबसे आकर्षक बाइक ’82 Series RR 310 है। इसे TVS की फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक RR 310 के आधार पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन कंपनी की रेसिंग उपलब्धियों और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों की विरासत से प्रेरित है। इसमें स्पोर्टी लुक और रेसिंग स्टाइल को प्रमुखता दी गई है।’82 Series RTR 310 में नेकेड रोडस्टर डिजाइन को खास अंदाज में पेश किया गया है। इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्ट सिस्टम को प्रमुखता दी गई है। ये तकनीकें सिक्स-एक्सिस IMU के साथ काम करती हैं। ’82 Series RTX 300 एडवेंचर बाइकिंग की दुनिया को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका कॉन्सेप्ट अलग-अलग तरह के रास्तों और सतहों पर राइडिंग के अनुभव को दर्शाता है। वहीं, ’82 Series Ronin 250 में नियो-रेट्रो डिजाइन के साथ स्क्रैम्बलर और रोडस्टर स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है। TVS की ’82 Series Collection केवल चार कॉन्सेप्ट बाइकों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि कंपनी की चार दशक से अधिक पुरानी रेसिंग विरासत, आधुनिक इंजीनियरिंग और भविष्य की मोटरसाइकिल डिजाइन सोच का शानदार संगम है।