एक चार्ज में 150KM, आठ सवारियां बैठेंगी : Zelio के नए EV Tanga Nine+ से कमाई होगी डबल

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में तेजी से उभरती कंपनी Zelio E-Mobility ने एक बार फिर बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने RideAsia EV Expo 2026 के मंच से अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Tanga Nine+ पेश किया, जो खासतौर पर भारत की तेजी से बदलती लास्ट-माइल मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह नया मॉडल पुराने Tanga Nine का अपग्रेडेड वर्जन है, लेकिन इसमें जो बदलाव किए गए हैं, वे सीधे कमाई और सेफ्टी दोनों को टारगेट करते हैं। इसका नया ‘Autosafe’ फ्रंट डिजाइन, पारंपरिक खुले या मिरर-फ्रंट डिज़ाइन की जगह आता है। इसका मकसद ड्राइवर की सुरक्षा और कॉन्फिडेंस को बढ़ाना है। अब सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा।

कमाई के नजरिए से भी यह गाड़ी एक गेम-चेंजर बन सकती है। जहां पहले वर्जन में करीब 5 लोग बैठ सकते थे, वहीं Tanga Nine+ में अब 8 यात्रियों तक की सीटिंग कैपेसिटी दी गई है। फ्लीट ऑपरेटर्स और ड्राइवर्स शहरों और कस्बों में कम समय में ज्यादा सवारी ले जाकर बेहतर कमाई कर सकेंगे। यह ई-रिक्शा 45–50 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और एक बार चार्ज में 150 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें 2.5kW का मोटर दी गई है, जो BLDC/PMSM टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 7.8 kWh और 10 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।

इस मॉडल को एक्सपो में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसका कमर्शियल लॉन्च FY27 की दूसरी तिमाही (Q2) में किया जाएगा। फिलहाल Zelio E-Mobility के पास 72,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी और 20 राज्यों में 350 डीलरशिप नेटवर्क है, जो इसके विस्तार की ताकत दिखाता है। Tanga Nine+ सिर्फ एक नया ई-रिक्शा नहीं, बल्कि “ज्यादा सेफ्टी + ज्यादा कमाई + ज्यादा रेंज” का पूरा पैकेज है, जो आने वाले समय में शहरों की सड़कों पर बड़ा बदलाव ला सकता है।