नई दिल्ली: इंडियन टेनिस को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Kia India और Tennis Premier League (TPL) ने तीन साल की एक्सक्लूसिव साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत Kia India अब टेनिस प्रीमियर लीग की एक्सक्लूसिव स्पॉन्सर होगी। इस साझेदारी में सिर्फ लीग स्पॉन्सरशिप नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने और खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने की योजना भी शामिल है।
Kia India की दुनिया भर में टेनिस से पुरानी पहचान रही है। कंपनी पिछले करीब 25 वर्षों से टेनिस से जुड़ी हुई है और उसका नाम ऑस्ट्रेलियन ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंट से भी जुड़ा रहा है। अब कंपनी इंडिया में भी टेनिस को बढ़ावा देने के लिए TPL के साथ जुड़ रही है। टेनिस प्रीमियर लीग पिछले कुछ वर्षों में इंडिया में तेजी से उभरी है। लीग अब तक सात सफल सीजन पूरे कर चुकी है और इसे लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा जैसी दिग्गज हस्तियों का समर्थन मिला है। कई फिल्म और खेल जगत की हस्तियां भी लीग से जुड़ी हुई हैं। यह साझेदारी सिर्फ टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रहेगी। Kia India की मौजूदगी TPL ऐप, लीग के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम और सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमों की जर्सी पर दिखाई देगी। अब Kia सीधे तौर पर लीग के हर स्तर का हिस्सा बनेगी।
इस साझेदारी का सबसे बड़ा फोकस ग्रासरूट डेवलपमेंट यानी जमीनी स्तर पर टेनिस प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। TPL पिछले दो साल से “Race to Gold Scholarship” कार्यक्रम चला रही है, जिसके जरिए देशभर के 80 से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मदद दी जा चुकी है। अब Kia India के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का दायरा और बढ़ाया जाएगा। लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 120 से ज्यादा नए खिलाड़ियों को सपोर्ट देने का है। 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।
Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Atul Sood ने कहा कि खेल लोगों को जोड़ने और नई प्रेरणा देने का माध्यम हैं। उनके मुताबिक टेनिस की युवा पहचान और वैश्विक लोकप्रियता Kia की सोच से मेल खाती है और यह साझेदारी भारत में नए दर्शकों को टेनिस से जोड़ने में मदद करेगी।
वहीं, TPL के को-फाउंडर Kunal Thakkur ने कहा कि Kia जैसी वैश्विक कंपनी का साथ मिलना भारतीय टेनिस के लिए बड़ा भरोसा है और इससे ग्रासरूट स्तर पर चल रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी Leander Paes ने भी इस साझेदारी को भारतीय टेनिस के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे सहयोग खेल को लंबे समय तक मजबूत आधार देने में मदद करते हैं।
