सुपरबाइक बाजार में TVS की सर्जिकल स्ट्राइक! Norton Manx R और Atlas GT भारत में देंगी दस्तक
रॉयल अंदाज और रेसिंग की रफ्तार, भारत में दस्तक देने को तैयार Norton
एडवेंचर से लेकर रेसिंग ट्रैक तक, भारत में norton का डबल धमाका!
विदेशी सुपरबाइक बाजार में TVS की बड़ी चाल, norton के दो मॉडल पेटेंट
भारतीय प्रीमियम बाइक बाजार में जल्द ही एक नया तूफान देखने को मिल सकता है। ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड norton (Norton) भारत में अपनी दो धांसू मोटरसाइकिलों के साथ दस्तक देने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी दमदार एडवेंचर टूरर Atlas GT और सुपरस्पोर्ट बाइक Manx R का भारत में पेटेंट करा लिया है। Norton का मालिकाना हक TVS मोटर कंपनी के पास है। ऐसे में इन दोनों बाइकों की भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इनके लॉन्च की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। माना जा रहा है कि 2027 में norton भारत में अपनी शुरुआत कर सकती है।
Norton Atlas GT को खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा और हाइवे पर सफर के लिए तैयार किया गया है। इसमें 585cc का DOHC पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 9,300 rpm पर 69 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 57.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिप एंड असिस्ट क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। बाइक में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक, 845mm की सीट हाइट और 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
सस्पेंशन के लिए KYB के पूरी तरह एडजस्ट होने वाले USD फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। आगे 320mm के दो डिस्क और पीछे 270mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील इसे टूरिंग के लिए खास बनाते हैं। इसके हाई-स्पेक Apex वर्जन में हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और कॉर्नरिंग लाइट्स जैसे फीचर मिलते हैं। 8 इंच की TFT टचस्क्रीन में ब्लूटूथ, नेविगेशन और GoPro कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी हैं।
Norton की दूसरी बाइक Manx R असली स्पीड मशीन है। इसमें 1,200cc का 72-डिग्री V4 इंजन दिया गया है। यह इंजन 11,500 rpm पर 206 bhp की जबरदस्त पावर और 9,000 rpm पर 130 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। Norton Manx R को Standard, Apex, Signature और First Edition वेरिएंट में पेश करती है। Apex मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट होने वाला सेमी-एक्टिव Marzocchi सस्पेंशन और OZ Racing के फोर्ज्ड व्हील मिलते हैं। TVS मोटर कंपनी ने 2020 में ब्रिटिश ब्रांड Norton का अधिग्रहण किया था। इसके बाद कंपनी ने norton को दोबारा मजबूत बनाने के लिए बड़ा निवेश किया है। Atlas एडवेंचर सीरीज, Manx नेकेड बाइक और Manx R सुपरस्पोर्ट के साथ कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
