ASUS का AI POWER HOUSE ProArt P16 और P14 लॉन्च, दाम 3.29 लाख से शुरू

ASUS का AI POWER HOUSE ProArt P16 और P14 लॉन्च, दाम 3.29 लाख से शुरू

• क्रिएटर्स को मिला AI से लैस लैपटॉप! ASUS के नए लैपटॉप में 128GB तक मेमोरी

• AI डेवलपर्स की बल्ले-बल्ले! ASUS ProArt P16 में 128GB मेमोरी का दम

• क्रिएटिविटी को मिलेगी नई उड़ान, 4K OLED स्क्रीन और 6,144-कोर GPU!

AI से लेकर डिजाइनिंग तक, ASUS के नए लैपटॉप में मिलेगा हर काम का दम

• 6.49 लाख रुपये के प्रीमियम लैपटॉप ASUS ProArt P16 में फीचर्स की भरमार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ASUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई ProArt सीरीज के दो प्रीमियम लैपटॉप ProArt P16 और ProArt P14 लॉन्च कर दिए हैं। खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, AI डेवलपर्स, डिजाइनर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए तैयार किए गए ये लैपटॉप दमदार प्रोसेसिंग क्षमता, एडवांस्ड AI फीचर्स और शानदार OLED डिस्प्ले के साथ आए हैं। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस 1,000 से ज्यादा AI-एक्सेलरेटेड एप्लिकेशन और वर्कफ्लो को सपोर्ट करते हैं।

ProArt P16 के 128GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 6,49,990 रुपये रखी गई है। इसका 64GB वेरिएंट 4,99,990 रुपये में मिलेगा। ProArt P14 की कीमत 3,29,990 रुपये है। इसके अलावा ASUS ने ProArt Mouse MD301 को 8,499 रुपये और ProArt Keyboard KD300 को 14,999 रुपये में पेश किया है। लैपटॉप की बिक्री 3 नवंबर से ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Croma, Reliance Digital, Flipkart, Amazon और ASUS Eshop पर शुरू हो गई है।

सीरीज का सबसे दमदार मॉडल ProArt P16 है। इसमें NVIDIA RTX Spark N1X के साथ 6,144-कोर GPU और 20-कोर CPU दिया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 128GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB SSD के साथ आता है। इसमें 16 इंच का 4K ASUS Lumina Pro OLED टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Pantone Validation के साथ आता है। करीब 1.77 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप 99.9Wh की बैटरी से लैस है। इसकी मोटाई सबसे पतले हिस्से में 1.29 सेंटीमीटर है।

ProArt P14 उन क्रिएटर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें हल्के और पोर्टेबल लैपटॉप में दमदार परफॉर्मेंस चाहिए। इसमें NVIDIA RTX Spark N1X के साथ 5,120-कोर GPU और 18-कोर CPU दिया गया है। इसका 14 इंच का 3K ASUS Lumina Pro OLED टचस्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Pantone Validation के साथ आता है। करीब 1.48 किलोग्राम वजन वाले इस लैपटॉप में 90Wh की बैटरी दी गई है।

दोनों लैपटॉप Adobe, Blender और ComfyUI जैसे AI-आधारित प्लेटफॉर्म पर काम करने में सक्षम हैं। ASUS ने अपने ProArt इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए MD301 माउस और KD300 कीबोर्ड भी पेश किए हैं। माउस में 8,000 DPI सेंसर, छह प्रोग्रामेबल बटन और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी मिलती है। । इसकी बिक्री 14 नवंबर से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 0 फीसदी ब्याज पर 13,750 रुपये प्रतिमाह से नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही 99 रुपये में दो साल की वारंटी एक्सटेंशन और तीन साल की डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगी। यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मान्य है।