बरसात में कपड़े धोने और सुखाने की टेंशन खत्म! Samsung AI Washer-Dryer लॉन्च

बरसात में कपड़े धोने और सुखाने की टेंशन खत्म! Samsung AI Washer-Dryer लॉन्च

• AI से मिनटों में धुलेंगे और सूखेंगे कपड़े, बारिश में नहीं आएगी सीलन की बदबू

39 मिनट में धुलाई, AI करेगा हर कपड़े की पहचान,  70% तक बिजली बचेगी

बारिश के मौसम में कपड़े धोना और सुखाना सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है। लगातार नमी की वजह से कपड़े देर से सूखते हैं, उनमें सीलन और बदबू आने लगती है। इसी चुनौती को आसान बनाने के लिए सैमसंग ने नया Bespoke AI Washer and Dryer लाइनअप पेश किया है। इसमें AI आधारित वॉशिंग और ड्रायिंग, SmartThings कनेक्टिविटी, 7 इंच की स्मार्ट स्क्रीन और बिजली बचाने वाली तकनीक दी गई है, जिससे कपड़ों की धुलाई पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक हो जाती है।

नई Bespoke AI सीरीज अलग-अलग परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। बड़े परिवारों के लिए 25 किलोग्राम वॉश और 15 किलोग्राम ड्राई क्षमता वाला मॉडल उपलब्ध है, जो कंबल, बेडशीट और पर्दों जैसे भारी कपड़ों को भी आसानी से संभाल सकता है। वहीं 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राई मॉडल सामान्य परिवारों के लिए उपयुक्त है। छोटे घरों के लिए ऑल-इन-वन कॉम्पैक्ट वॉशर-ड्रायर भी उपलब्ध है।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत AI Wash+ और AI Dry+ तकनीक है। AI Wash+ कपड़ों का वजन, गंदगी और फैब्रिक का प्रकार पहचानकर पानी, डिटर्जेंट और वॉशिंग टाइम अपने आप तय करता है। अब यह कॉटन, डेलिकेट, टॉवेल के साथ-साथ डेनिम और आउटडोर फैब्रिक को भी पहचान सकता है। वहीं AI Dry+ कपड़ों की नमी और फैब्रिक के अनुसार कपड़े सूखने के समय को 20% तक कम हो सकता है ।

सैमसंग ने पहली बार इस सीरीज में 7 इंच की Smart Screen दी है, जिससे सभी सेटिंग्स टच के जरिए आसानी से नियंत्रित की जा सकती हैं। वॉशर और ड्रायर में Bixby Voice Assistant भी दिया गया है। अब उपयोगकर्ता सिर्फ आवाज देकर वॉशिंग शुरू कर सकते हैं। स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए मशीन को कहीं से भी मॉनिटर और कंट्रोल किया जा सकता है। AI Energy Mode बिजली की खपत पर नजर रखता है। दैनिक, साप्ताहिक तथा मासिक बिजली उपयोग की जानकारी देता है। कंपनी का दावा है कि AI Ecobubble तकनीक के साथ यह मोड वॉशिंग में 70% तक बिजली बचाने में मदद कर सकता है, जबकि ड्रायर में ऊर्जा की खपत 20% तक कम हो सकती है। सुपरस्पीड मोड की मदद से कपड़े केवल 39 मिनट में धुल सकते हैं। पानी और बिजली की बचत करने वाले फीचर्स इसे पर्यावरण के अनुकूल भी बनाते हैं। सैमसंग का नया Bespoke AI Washer and Dryer जुलाई 2026 से चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा। विभिन्न देशों में इसकी क्षमता 10.5 किलोग्राम से 13 किलोग्राम वॉश और 9 किलोग्राम से 13 किलोग्राम ड्रायर विकल्पों में मिलेगी।