99,999 रुपये में Ather Konarc का ई-स्कूटर लॉन्च, EV प्लैटफॉर्म पर 500 करोड़ का दांव

99,999 रुपये में Ather Konarc का ई-स्कूटर लॉन्च, EV प्लैटफॉर्म पर 500 करोड़ का दांव

दक्षिण से निकलकर उत्तर भारत में Ather का धावा, Konarc से बढ़ाएगी पकड़

Ather का उत्तर भारत मिशन शुरू, Konarc से छोटे शहरों तक पहुंचेगी कंपनी

Ather Energy ने अपने नए EL इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लेटफॉर्म और Konarc के विकास पर 400-500 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह अब तक किसी नए प्रोडक्ट पर उसका सबसे बड़ा निवेश है। 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया Konarc सितंबर 2026 से ग्राहकों तक पहुंचना शुरू होगा। इसे रोजमर्रा की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी को नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर से उत्तर और मध्य भारत में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
Ather Konarc कंपनी के नए EL आर्किटेक्चर पर आधारित पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे तीन वेरिएंट S100, S125 और S160 में उतारा गया है। कंपनी ने इसके आगे S और Z वेरिएंट लाने की भी तैयारी की है।
Ather का कहना है कि EL प्लेटफॉर्म को केवल ज्यादा परफॉर्मेंस देने के बजाय कम लागत, आसान सर्विसिंग, सुविधाजनक चार्जिंग और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के विकास पर करीब 400-500 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा खर्च हुआ है। इसमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेस्टिंग और दूसरे प्रोडक्ट डेवलपमेंट खर्च शामिल हैं। कंपनी के गो-टू-मार्केट और मार्केटिंग खर्च इसके अलावा होंगे।
Ather के सह-संस्थापक और CEO तरुण मेहता के मुताबिक कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म पर 2019 में विचार शुरू किया था, लेकिन 2024 में दोबारा इस पर काम तेज किया गया। इसे तैयार करने में करीब दो साल लगे।
नए EL प्लेटफॉर्म के साथ Konarc में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें ऑनबोर्ड चार्जिंग, AeBS यानी एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, 10,000 किमी का सर्विस इंटरवल और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर फोकस्ड डिजाइन शामिल हैं।
99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ Konarc Ather का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे कंपनी की मौजूदा Rizta और 450 सीरीज के नीचे रखा गया है।
कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की Aurangabad Industrial City (AURIC) में करीब 2,000 करोड़ रुपये की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगा रही है। इस प्लांट में हर साल 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी पैक बनाने की क्षमता होगी।