Montra Electric के 65 हैवी-ड्यूटी EV ट्रकों की डिलिवरी, बदलेगी माल ढुलाई की तस्वीर

Montra Electric के 65 हैवी-ड्यूटी EV ट्रकों की डिलिवरी, बदलेगी माल ढुलाई की तस्वीर

सड़कों पर दौड़ेंगे 260 इलेक्ट्रिक ट्रक, Montra Electric का मेगा रोलआउट शुरू
Montra Electric की इलेक्ट्रिक फ्रेट क्रांति से डीजल ट्रकों को चैलेंज
मानेसर से निकली EV ट्रकों की फौज, बदल जाएगी माल ढुलाई की तस्वीर

भारत में हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। Montra Electric ने अपने मानेसर स्थित अत्याधुनिक प्लांट से Rhino 5538 EV के पहले 65 हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों को रवाना कर दिया है। यह कुल 260 इलेक्ट्रिक ट्रकों की डिलीवरी का पहला चरण है। देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल तैनाती अभियानों में से एक की शुरुआत हो गई है।

कंपनी का कहना है कि इस तैनाती से भारत के सबसे लंबे इलेक्ट्रिक फ्रेट कॉरिडोर में से एक विकसित होगा, जो जीरो-एमिशन माल ढुलाई को नई दिशा देगा। यह कदम देश में टिकाऊ और स्वच्छ लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rhino 5538 EV को सीमेंट, स्टील, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण सामग्री, खनन और अन्य भारी उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह इलेक्ट्रिक ट्रक लंबी दूरी की माल ढुलाई, बेहतर प्रदर्शन, अधिक विश्वसनीयता और कम परिचालन लागत  का दावा करता है।

Montra Electric के मैनेजिंग डायरेक्टर Jalaj Gupta ने कहा कि भारत का हैवी फ्रेट सेक्टर अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले कंपनियां इलेक्ट्रिक ट्रकों का परीक्षण कर रही थीं, लेकिन अब वे इन्हें अपने नियमित लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन का हिस्सा बना रही हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए मानेसर प्लांट में Rhino प्लेटफॉर्म का उत्पादन बढ़ाया गया है। कंपनी के eMHCV कारोबार के CEO Navneet Sethi ने कहा कि अब सवाल यह नहीं है कि इलेक्ट्रिक ट्रक सफल होंगे या नहीं, बल्कि यह है कि इन्हें कितनी तेजी से बड़े पैमाने पर अपनाया जा सकता है। Rhino 5538 EV को अधिक अपटाइम, बेहतर उत्पादकता और कम परिचालन लागत के साथ कठिन माल ढुलाई कार्यों के लिए विकसित किया गया है।

बढ़ते ऑर्डर और सीमेंट, स्टील, इंफ्रास्ट्रक्चर व माइनिंग जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के बीच Montra Electric अपने उत्पादन, सर्विस नेटवर्क और ग्राहक सहायता प्रणाली का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रक भारत की माल ढुलाई व्यवस्था का अहम हिस्सा बनेंगे और स्वच्छ परिवहन को नई गति देंगे।