OPPO Reno16 Series की पहली सेल शुरू, लॉन्चिंग ऑफर्स की मची धूम

OPPO Reno16 Series की पहली सेल शुरू, लॉन्चिंग ऑफर्स की मची धूम

OPPO Reno16 Series पर 10% कैशबैक, ₹5,000 एक्सचेंज बोनस और 18 महीने तक No Cost EMI
₹7,999 में मिलेगा स्मार्ट कैमरा कंपैनियन हर फोटो बनेगी प्रोफेशनल

OPPO India ने अपने नए OPPO Reno16 Series स्मार्टफोन्स की पहली सेल 9 जुलाई से शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में Reno16 और Reno16c शामिल हैं। कंपनी ने अपना पहला स्मार्ट कैमरा कंपैनियन OPPO Bubble भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक Amazon, Flipkart, OPPO E-Store और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से इन डिवाइस को खरीद सकेंगे। पहली सेल के दौरान कंपनी कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI भुगतान पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, 18 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट/नो-कॉस्ट फाइनेंस, ₹5,000 तक एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों का मुफ्त स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।
Reno16 Series खरीदने वाले ग्राहकों को OPPO Enco Buds3 Pro+ पर 50% की छूट भी मिलेगी। वहीं, अगर ग्राहक Reno16 Series के साथ OPPO Bubble भी खरीदते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त फाइनेंस और कैशबैक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। नई Reno16 Series को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन में प्रोफेशनल कैमरा और AI फीचर्स चाहते हैं। इसमें भारत का पहला HoloVerse 3D Design, 50MP AI Portrait Camera, 3.5x टेलीफोटो लेंस, Natural Tone Imaging और 4K 60fps HDR विडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्मार्टफोन में AI Remix Collage, AI Perfect Shot, AI Eraser, AI Unblur, AI Best Face, AI Studio और ColorOS 16 के नए AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
OPPO Bubble मोबाइल फोटोग्राफी को नया अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.73 इंच AMOLED प्रीव्यू डिस्प्ले, मैग्नेटिक अटैचमेंट, वायरलेस रिमोट कंट्रोल और IP54 रेटिंग दी गई है। कंपनी का मानना है कि यह डिवाइस कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक नया विकल्प साबित होगा।