Google Pixel 11 की धूम: 89,999 रुपये में लॉन्च, कैमरे से AI तक सब अपग्रेड

Google Pixel 11 की धूम: 89,999 रुपये में लॉन्च, कैमरे से AI तक सब अपग्रेड

नई दिल्ली। Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज पेश कर दी है। सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। नए फोन की सबसे बड़ी खासियत तेज Google Tensor G6 चिप, बेहतर कैमरा, 5x टेलीफोटो जूम और Gemini AI फीचर्स हैं। भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹1,04,999 तक जाती है।

Google के मुताबिक, नए Pixel फोन को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और AI-केंद्रित बनाया गया है। Pixel 11 सीरीज में नया Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे तेज और पावरफुल Tensor चिप बताई गई है। इसमें नया Gemini Nano मॉडल भी दिया गया है, जो फोन में AI आधारित कई काम तेजी से करने में मदद करेगा। Google का फोकस इस बार AI को सिर्फ फीचर के तौर पर देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा उपयोगी बनाने पर है। Pixel 11 में 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल को Pixel 10 के मुकाबले करीब 40 फीसदी पतला किया है। इससे फोन का डिजाइन ज्यादा आकर्षक और कॉम्पैक्ट दिखता है।
फोन में नया Magic Capture फीचर दिया गया है। शटर बटन को एक बार दबाने पर यह अपने आप फोटो और वीडियो की सीरीज कैप्चर कर सकता है। इससे अचानक आने वाले खास पलों को मिस होने से बचाने में मदद मिलेगी। वहीं, Instant Night Sight फीचर कम रोशनी में पहले के मुकाबले तेजी से फोटो खींचने में मदद करेगा।

Pixel 11 सीरीज के फोन को IP68 रेटिंग मिली है। पानी और धूल से सुरक्षा के मामले में फोन काफी मजबूत हैं। Pixel 11 को Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian रंगों में पेश किया गया है। वहीं Pixel 11 Pro और Pro XL को Canyon, Fog, Olive और मैट Obsidian रंगों में खरीदा जा सकेगा।
भारत में Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,04,999 है। Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,19,999 है, जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए 1,34,999 रुपये खर्च करने होंगे। बड़े डिस्प्ले वाला Pixel 11 Pro XL और भी महंगा है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,34,999 रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,49,999 तक जाती है।