23,999 रुपये से शुरू, 6 साल की बैटरी हेल्थ के दावे संग गेमिंग में दमदार!
realme 16x 5G स्मार्टफोन ने बाजार में आते ही ऐसा धमाका किया कि फोन की बिक्री ने पिछली पीढ़ी को काफी पीछे छोड़ दिया! realme 16x 5G 7000mAh की विशाल बैटरी, 144Hz का सुपर-स्मूद डिस्प्ले, 18GB तक Dynamic RAM और गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम से लैस है। इस फोन की बिक्री पिछली जेनरेशन के फोन के मुकाबले 167% बढ़ गई है। इसकी ऑफर कीमत 23,999 रुपये है। एक ही फोन में लंबी बैटरी, तेज परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि छह साल तक इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ज्यादा रह सकती है। गेमिंग से लेकर विडियो, सोशल मीडिया और रोजमर्रा के काम realme 16x 5G एक ऐसे ऑलराउंडर फोन के रूप में सामने आया है, जिसने बिक्री के मामले में जोरदार छलांग लगाई है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Titan Battery है। इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और 6.5W Reverse Charging मिलती है। जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे compatible डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 18GB तक Dynamic RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है।फोन में 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System, GT Boost और Hyper Cooling दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स गेमिंग के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें 6.8 इंच का 144Hz Ultra Bright डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स HBM तक है।
फोन में 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसमें AI Ultra Clarity, AI Eraser, AI Glare Remover, Motion Photo और Dual-View Video जैसे फीचर मिलते हैं। Google Gemini, AI Notes Assistant, Text Scanner और AI Document Enhancement जैसे फीचर रोजमर्रा के काम में भी मदद कर सकते हैं।
realme 16x 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 4GB+128GB की ऑफर कीमत 23,999 रुपये, 6GB+128GB की 25,999 रुपये और 6GB+256GB की 28,999 रुपये है। फोन Glory White और Endurance Brown रंगों में आता है। इसमें Military-Grade Shock Resistance, IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और Rain Touch Mode भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन realme.com, Flipkart और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
